{"_id":"622ee28e80034b74600bff89","slug":"uma-bharti-s-letter-to-shivraj-explains-why-she-pick-a-stone-and-hit-liquor-bottles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उमा ने 'पत्थर' क्यों उठाया: शिवराज को लिखा पत्र, उनके शब्दों में जानिए क्यों शराब दुकान में घुसकर बोतलें फोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमा ने 'पत्थर' क्यों उठाया: शिवराज को लिखा पत्र, उनके शब्दों में जानिए क्यों शराब दुकान में घुसकर बोतलें फोड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:07 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर बताया है कि बरखेड़ी में रविवार को उन्होंने शराब दुकान में बोतलों को पत्थर क्यों मारा? आप भी पढ़िए उन्हीं के शब्दों में...
विज्ञापन
1 of 3
उमा भारती ने रविवार को बरखेड़ी स्थित शराब दुकान पर पत्थर फेंका था।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पिछले कुछ समय से प्रदेश में शराबबंदी की मांग कर रही है। इसके लिए सामाजिक आंदोलन करने की बात कह रही है। उन्होंने अपना अभियान रविवार को शुरू किया। भोपाल के भेल इलाके में बरखेड़ी में स्थित शराब दुकान में घुसकर रविवार को उन्होंने पत्थर मारा। बोतलों को फोड़ा। साथ ही प्रशासन को 7 दिन में दुकान बंद करने की चेतावनी भी दी। इसे कांग्रेस के कई नेता उमा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनौती बता रहे हैं। इसी को लेकर सोमवार को उमा भारती ने शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा और अपनी बात को स्पष्ट करने की कोशिश की।
2 of 3
शराब दुकान पर पत्थर फेंकने के बाद बाहर निकलते हुए उमा भारती।
- फोटो : सोशल मीडिया
उमा भारती ने लिखा कि मैं रविवार को महिलाओं के आग्रह पर भोपाल के बरखेड़ा पठानी के आजाद नगर में शराब की दुकान और अहाता देखने गई थी। वहां महिलाओं ने बताया कि यह मजदूरों की बस्ती है। यहां मंदिर है। स्कूल है। तीन साल से शराब की दुकान को बंद करने के लिए आंदोलन कर रही हैं। धरना-प्रदर्शन भी दिया है। हर बार प्रशासन ने आश्वासन दिया और धरना-प्रदर्शन खत्म करवाया। इसके बाद भी दुकान बंद नहीं हुई है।
महिलाओं ने सुनाई आपबीती तब आया गुस्सा
उमा भारती का कहना है कि वह इस मसले पर प्रशासन से बात करने का कहकर पलट गई थी। तब कुछ महिलाओं ने रोते हुए बताया कि शराबी लोग शराब दुकान के पीछे खड़े होकर महिला-बच्चों की तरफ खड़े होकर लघुशंका करते हैं। महिलाओं और बच्चियों को लज्जित करते हैं। इस पर मैं दुकान की ओर मुड़ी और कर्मचारियों को शराब की बोतलों से अलग होने को कहा। पूरी ताकत से एक पत्थर शराब की बोतलों पर दे मारा। निषिद्ध और वर्जित स्थानों पर शराब की दुकानें और अहाते हैं, जिन्हें तत्काल बंद कर देना चाहिए।
3 of 3
उमा भारती ने रविवार को बरखेड़ी स्थित शराब दुकान पर पत्थर फेंका था।
- फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं के सम्मान के लिए उठाया पत्थर
उमा भारती ने लिखा कि मैं एक महिला हूं। रोती हुई महिलाओं के सम्मान की रक्षा में मैंने पूरी ताकत से एक पत्थर शराब की बोतलों में मारा है क्योंकि वह नियम विरुद्ध जगहों पर थीं। वह पत्थर जो मैंने मारा है, वह प्रदेश की स्त्रियों और बच्चियों के सम्मान के लिए हुआ है। जागरूकता अभियान तो शराबियों की एवं नशेड़ियों की निजी जिंदगी बचाने के लिए होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।