फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसएन मेडिकल कॉलेज आग: 50 मिनट तक सांसत में रही जान, सड़क पर लिटाए गए मरीज, देखें पूरे घटनाक्रम की ये खौफनाक तस्वीरें

Wed, 16 Mar 2022 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 12:07 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज की आठ मंजिला इमारत में जब धुआं उठा, तो उस समय पांच विभागों में 358 मरीज भर्ती थे। उनके साथ करीब डेढ़ हजार से अधिक तीमारदार मौजूद थे। इसके अलावा पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड में 500 से अधिक मरीज और 650 का स्टाफ था।

विज्ञापन
SN Medical College Agra Fire patients lying on the road
जमीन पर लिटाए गए मरीज - फोटो : अमर उजाला

एसएन मेडिकल कॉलेज की आठ मंजिला इमारत में 50 मिनट तक मरीज-तीमारदार और स्टाफ की जान सांसत में रही। यहां तीन हजार लोग फंसे हुए थे। इनमें मरीज, तीमारदार और अस्पताल स्टाफ शामिल था। आठ मंजिला इमारत में सर्जरी विभाग, हड्डी रोग विभाग, ईएनटी रोग विभाग, पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं। इन विभागों में 358 मरीज भर्ती थे, बाकी के 1500 तीमारदार, 650 कर्मचारी-स्टाफ और पैथोलॉजी लैब-अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीज रहे।

SN Medical College Agra Fire patients lying on the road
मौके पर मौजूद फायरब्रिगेड़ कर्मी - फोटो : अमर उजाला

आठ मंजिला इमारत में साढ़े बारह बजे से 1:10 बजे तक धुआं पूरी तरह से फैल गया था। मरीज, तीमारदारों को बाहर निकालने के बाद सबसे बाद में डॉक्टर और स्टाफ बाहर आया। इन 50 मिनट तक सभी की जान सांसत में रही, बाहर आने के बाद भी ये लोग दहशत में नजर आए। 

SN Medical College Agra Fire patients lying on the road
एसएन मेडिकल कॉलेज की इमारत में आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला

सर्जरी विभाग में दोपहर में करीब पांच मरीजों के ऑपरेशन चल रहे थे। इसमें हड्डी, पेट रोग और ईएनटी विभाग के मरीजों के ओटी में ऑपरेशन चल रहे थे। बाहर चीख-पुकार मचने पर डॉक्टरों ने ओटी के बाहर झांका तो अफरातफरी मची हुई थी। इसके बाद सीनियर डॉक्टरों ने जूनियरों को वार्ड से मरीजों को बाहर लेकर जाने को कहा। ओटी और आसपास के वार्ड की खिड़िकियों को खोलना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
SN Medical College Agra Fire patients lying on the road
मरीज के बाहर ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के दिनेश चंद्र ने बताया कि जलने की बू आ रही थी, देखते ही देखते वार्ड में धुआं भरने लगा। इससे मरीज को खांसी होने लगी। दम घुटने लगा, इस पर बाहर आके देखा तो अफरातफरी मची हुई थी। तभी नर्स आई और बोली, आग लग गई है। मरीज को लेकर नीचे भागो। यह सुनते ही मरीज को गोद में लेकर नीचे की ओर दौड़ पड़े।

विज्ञापन
SN Medical College Agra Fire patients lying on the road
मरीज के एंबुलेंस में शिफ्ट करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

एसएन की आठ मंजिला इमारत में करीब घंटे भर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। धुआं भरने पर तीमारदार अपने मरीजों को गोद, पीठ और सहारा देकर बमुश्किल बाहर लाए। रामबाग निवासी रेनू देवी ने बताया कि मेरे रिश्तेदार की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ है। चौथी मंजिल पर वो भर्ती थे। बेड पर मरीज से बात कर रहे थे, तभी नर्स ने आग लगने की बात कही, इसे सुनकर मेरे हाथ-पैर सुन्न हो गए। जैसे-तैसे मरीज को पीठ पर लादकर इमारत से बाहर निकाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed