{"_id":"ea132a30dbf27026ca541616b2fc208d","slug":"5-neck-stretches-that-reduce-soreness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्दन में दर्द है, ये पांच एक्सरसाइज दर्द से तुरंत देंगे राहत","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
गर्दन में दर्द है, ये पांच एक्सरसाइज दर्द से तुरंत देंगे राहत
Sun, 30 Aug 2015 08:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 30 Aug 2015 08:42 AM IST
विज्ञापन
गर्दन में दर्द है, ये पांच एक्सरसाइज दर्द से तुरंत देंगे राहत
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्दन में दर्द होना आम बात है। ये कुछ आसान से एक्सरसाइज गर्दन के दर्द को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
गर्दन में दर्द है, ये पांच एक्सरसाइज दर्द से तुरंत देंगे राहत
2 of 6
फिटनेस मैगजीन के मुताबिक गर्दन के सॉफ्ट टिश्यूज में खिचाव होने पर ये सख्त हो जाते हैं जिससे दर्द होने लगता है। कुछ आसान से एकसरसाइज से आपको दर्द में तुरंत राहत मिलेगी। सबसे पहले आप कुर्सी पर बैठे-बैठे दाएं हाथ को सिर पर रखिए और बाएं हाथ को बाएं पैर के घुटने पर। दाएं घुटने को देखते हुए धीर-धीरे सिर को इतना ऊपर उठाइए जितना मुमकिन हो। अब इसी क्रम को बायीं तरफ से दोहराइए। तीन से चार बार इस व्यायाम को करने से गर्दन के दर्द में तुरंत लाभ मिलता है।
गर्दन में दर्द है, ये पांच एक्सरसाइज दर्द से तुरंत देंगे राहत
3 of 6
कुर्सी पर सीधे बैठकर अपने दाएं हाथ को दाएं कंधे पर रखिए और बायां हाथ सिर पर रखिए। अब गर्दन को बायीं तरफ धीरे-धीरे करीब 30 सेकेंड तक झुकाइए। अब इसी क्रम को दूसरी तरफ से दोहराइए। इससे नेक पेन में तुरंत आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्दन में दर्द है, ये पांच एक्सरसाइज दर्द से तुरंत देंगे राहत
4 of 6
इस एक्सरसाइज में भी जमीन पर उल्टे लेटे रहिए। चेहरे के सामने तौलिया रखकर उस पर चेहरे को टिका लीजिए और दोनों हाथों को फैलाकर टी शेप में कर लीजिए। ध्यान रहे कि ऐसा करते वक्त हाथ जमीन को छुएं नहीं। इस एक्सरसाइज को भी 2 से 3 सेट में करीब 15 बार करने पर गर्दन के दर्द से निजात मिलती है।
विज्ञापन
गर्दन में दर्द है, ये पांच एक्सरसाइज दर्द से तुरंत देंगे राहत
5 of 6
जमीन पर उलटा लेटकर अपने सिर को गर्दन के सहारे हवा में ऊपर उठाइए। सुरक्षा के लिए चेहरे के सामने जमीन पर आप तौलिए को फोल्ड करके रख सकते हैं। अब अपने दोनों हाथों को पीछे ले जाकर इस तरह मुट्ठी बांध लीजिए कि अंगूठे आकाश की ओर रहे। हाथों को थोड़ा ऊपर उठाए रखिए। 2 से 3 सेट में करीब 15 बार इस एक्सरसाइज को करेंगे तो गर्दन का दर्द दूर हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।