माइक्रोवेव जैसे घरेलू इस्तेमाल के उपकरण इतना ज्यादा लोकप्रिय हो चुके हैं कि लोग इनके बिना आराम दायक जिंदगी की कल्पना भी ही नहीं करते। लेकिन यदि आप इन उपकरणों के दुष्प्रभाव के बारे में जानगें तो कभी भी इनका इस्तेमाल नहीं करना चाहेंगे।
क्या आप भी यूज करते हैं माइक्रोवेव और एल्युमिनियम फॉइल, जानिए खतरे
कई शोध रिपोर्टों में सच सामने आया है कि ये चीजें अप्रत्यक्षरूप से लोगों के जीवन में जहर घोल रही हैं। खासकर कर वो इलेक्ट्रानिक उपकरण जिनका इस्तेमाल हम खाना पकाने के लिए करते हैं। जानिए किस चीज के क्या हैं नुकसानदेह प्रभाव?
क्या आप भी यूज करते हैं माइक्रोवेव और एल्युमिनियम फॉइल, जानिए खतरे
माइक्रोवेव
हेल्थ साइंस डॉट कॉम के अनुसार, जर्मनी और रूस के शोधकर्ताओं ने पाया है कि माइक्रोवेव के इस्तेमाल लोगों में विभिन्न प्रकार की बीमारियां जैसे- लो बीपी, तनाव, तंत्रिका तंत्र में गड़बड़ी, हाई बीपी, सिर दर्द, आंखों में दर्द, नींद न आना, चिंता, पेट में दर्द और कैंसर के कारकों को पैदा करना जैसी गंभीर समस्याएं होती हैं।
क्या आप भी यूज करते हैं माइक्रोवेव और एल्युमिनियम फॉइल, जानिए खतरे
माइक्रोवेव
शोधकर्ताओं ने पाया है कि आम इंसान के लिए एक माइक्रोवॉट ऊर्जा उत्सर्जित करने वाला माइक्रोवेव हानिकारक नहीं है जबकि मजदूरों के लिए 10 माइक्रोवॉट ऊर्जा उत्सर्जित करने वाला माइक्रोवेव कोई खास नुकसान नहीं पहुंचाता। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि कई माइक्रोवेव 100 माइक्रोवॉट तक ऊर्जा उत्सर्जित करते हैं। यह ऊर्जा मैग्नेटिक या रेडियो तरंगों की ऊर्जा है जिसे रेडिएशन भी कहते हैं।
क्या आप भी यूज करते हैं माइक्रोवेव और एल्युमिनियम फॉइल, जानिए खतरे
एल्युमिनियम फ्वॉइल पेपर से किसी गंभीर बीमारी के होने की बात तो नहीं कही गई लेकिन शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि फ्वॉइल पेपर को लपेटकर जब किसी खाने वाली चीज को सेंका या पकाया जाता है तो खाने में काफी ज्यादा मात्रा में एल्युमिनियम मिल जाता है जो कि दिमाग और हड्डियों के लिए घातक साबित होता है।