फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिस्तर पर जाने से पहले बिल्कुल न करें ये गलतियां, जानिए क्या

Mon, 31 Aug 2015 08:50 AM IST
Updated Mon, 31 Aug 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन

बिस्तर पर जाने से पहले बिल्कुल न करें ये गलतियां, जानिए क्या

things to avoid before going to sleep

दिनभर की थकान के बाद आप तो खुशी खुशी बिस्तर पर सोने जा रहे हैं लेकिन यह

नींद है कि आने का नाम ही नहीं ले रही। इसकी कुछ ऐसी भी वजहें हो सकती हैं जिनके बार में आपने सोचा भी नहीं होगा। कहीं आप ये गलतियां तो नहीं कर रहे।

बिस्तर पर जाने से पहले बिल्कुल न करें ये गलतियां, जानिए क्या

things to avoid before going to sleep

बिस्तर पर सोने के लिए लेट तो गए हैं लेकिन अगर साथ में स्मार्टफोन या लैपटॉप, आईपैड पर काम जारी है तो याद रखिए आपको जल्द नींद नहीं आ पाएगी। कंप्यूटर, फोन, टैबलेट जैसे उपकरणों से जो नीली लाइट निकलती है वह शरीर में उस हॉर्मोन को नहीं बनने देती जो नींद पैदा करता है। (सोर्स- हेल्थ.कॉम)

बिस्तर पर जाने से पहले बिल्कुल न करें ये गलतियां, जानिए क्या

things to avoid before going to sleep

अगर आप ऑफिस से कोई जरूरी काम घर लाए हैं या पढ़ाई लिखाई करनी है तो याद रहे सोने के समय और यह काम करने के समय में कम से कम 30 मिनट का अंतर रहे वरना सोते समय भी दिमाग उसी काम में उलझा रहता है और अच्छी नींद नहीं आती। ऐसे ही कोई ईमेल भी चेक न करें क्योंकि उसमें आपको परेशान करने वाली बात भी लिखी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्तर पर जाने से पहले बिल्कुल न करें ये गलतियां, जानिए क्या

things to avoid before going to sleep

अगर आप सोने से पहले कोई दवा रोजाना ले रहे हैं और नींद न आने की भी समस्या है तो अपने डॉक्टर से पूछें कि क्या आपको नींद न आने का कारण यह दवा हो सकती है। कुछ दवाएं होती हैं जो दिमाग को उलझा कर रखती हैं या पेट में हलचल पैदा कर देती हैं। जाहिर है ऐसे में आप सो नहीं पाएंगे।

विज्ञापन

बिस्तर पर जाने से पहले बिल्कुल न करें ये गलतियां, जानिए क्या

things to avoid before going to sleep

ज्यादातर माना जाता है कि सोने से पहले कसरत कर लेने से नींद भाग जाती है। ऐसा होता भी है अगर बहुत ज्यादा या बहुत ताकत वाली कसरत कर ली जाए। लेकिन थोड़ी बहुत कसरत करने से नींद अच्छी आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed