{"_id":"581734b118a15832752b277ae165f599","slug":"thyroid-signs-and-symptoms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'थायराइड' की तरफ इशारा कर रहा है आपका बढ़ता वजन, ये रहे 9 लक्षण","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
'थायराइड' की तरफ इशारा कर रहा है आपका बढ़ता वजन, ये रहे 9 लक्षण
Fri, 26 Feb 2016 11:35 AM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
'थायराइड' की तरफ इशारा कर रहा है आपका बढ़ता वजन, ये रहे 9 लक्षण
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
थायराइड बड़ी बीमारी बन सकता है अगर उसके लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया जाए। ये लक्षण लगते तो मामूली हैं लेकिन होते नहीं। इसलिए बेहतर है समय रहते इन्हें समझें, जांच कराएं और खतरे से बचें। देखिए, क्या है थायराइड के शुरुआती संकेत।
'थायराइड' की तरफ इशारा कर रहा है आपका बढ़ता वजन, ये रहे 9 लक्षण
2 of 10
अचानक ही अच्छी,स्वस्थ त्वचा रूखी और बेजान पड़ने लगे, आंखों के पास सूजन, पैरों की त्वचा फूलने लगे या पीली पड़ने लगे तो ये भी थायराइड के संकेत हो सकते हैं। थायराइड हार्मोन में कमी आने से खून का बहाव भी कम हो जाता है, जिसके बाद ऐसा होता है। इसलिए इसे नजरअंदाज न करें, डॉक्टर को जरूर दिखाएं। 2012 के एक शोध में लिखा था कि थायराइड के मरीजों में ये सबसे आम लक्षण है।
'थायराइड' की तरफ इशारा कर रहा है आपका बढ़ता वजन, ये रहे 9 लक्षण
3 of 10
हायपोथायराइड के शिकार लोगों की मांस पेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं, उनमें दर्द और अकड़न बनी रहती है। हो सकता है जोड़ों में भी दर्द होता रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि मेटाबॉलिजम धीमा पड़ जाने से शरीर ज्यादा उर्जा नहीं पैदा कर पाता इसलिए मांस पेशियों में वैसा दर्द होने लगता है जैसा अचानक कसरत करने से होता है। बिना कारण अगर इतना दर्द हो रहा है तो इसके बारे में सोचने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'थायराइड' की तरफ इशारा कर रहा है आपका बढ़ता वजन, ये रहे 9 लक्षण
4 of 10
बिना आपके खान-पान या दिनचर्या में बदलाव आए अगर आपका वजन अचानक बढ़ने लगे तो इसे गंभीरता से लें। हो सकता है शरीर में थायराइड हार्मोन की मात्रा कम हो गई हो। ये हार्मोन शरीर में होना जरूरी हैं क्योंकि ये मेटाबॉलिजम सुधारता है। 2008 में हुए एक शोध में पाया गया था कि थायराइड अधिक वजन वाले लोगों में ज्यादा पाया जाता है।
विज्ञापन
'थायराइड' की तरफ इशारा कर रहा है आपका बढ़ता वजन, ये रहे 9 लक्षण
5 of 10
थायराइड ग्लैंड सही से काम करती है तभी आपके बाल मजबूत रह पाते हैं। अगर अचानक बाल झड़ने लगें, पतले और रूखे हो जाएं तो डॉक्टर से सलाह लेने में हर्ज नहीं है। ऐसा आईब्रो और शरीर के अन्य हिस्सों के बालों के साथ भी हो सकता है। 2008 के एक शोध में सामने आया था कि थायराइड हार्मोन थायरॉक्सीन बालों के आकार को ठीक करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।