{"_id":"91823e85b22306ac251c2d0bb5ef558a","slug":"yoga-for-healthy-hair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उम्र से पहले बाल न हो सफेद तो जरूर करें ये 7 सरल योगासन","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
उम्र से पहले बाल न हो सफेद तो जरूर करें ये 7 सरल योगासन
Wed, 17 Feb 2016 03:39 PM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
उम्र से पहले बाल न हो सफेद तो जरूर करें ये 7 सरल योगासन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मर्दों में भी बाल पतले होने, झड़ने, उम्र से पहले सफेद होने या अस्वस्थ होने जैसी कई शिकायतें होती हैं। हो भी क्यों न! आखिर बाल भी तो खूबसूरत और स्मार्ट लगने में मदद करते हैं। अगर इसके लिए ज्यादा घरेलू उपचार नहीं कर सकते तो कम से कम ये आसान योगा आसन ही कर लें। इससे न सिर्फ बाल सुंदर और घने बनेंगे बल्कि अपच और कम खून के बहाव जैसी समस्याएं भी दूर होंगी।
उम्र से पहले बाल न हो सफेद तो जरूर करें ये 7 सरल योगासन
2 of 8
सर्वांगासन। पीठ के बल सीधे लेट जाएं और पैरों को इस तरह ऊपर उठाएं कि अंगूठे छत की तरफ हों। गर्दन, सिर औऱ पीठ के सहारे संतुलन बनाएं और हाथों को रीढ़ की हड्डी पर रखें। इस आसन से भी खून का बहाव सिर तक अच्छा होता है और बाल स्वस्थ होते हैं। इसे सांस लेने में भी आसानी होती है।
उम्र से पहले बाल न हो सफेद तो जरूर करें ये 7 सरल योगासन
3 of 8
पवनमुक्तासन। पीठ के बल लेटें और घुटने को सीने की तरफ मोड़ें। फिर हाथ से घुटनों को जकड़ लें जैसे कि तस्वीर में बना है। घुटनों को अंदर मोड़ते वक्त सांस अंदर लें और जैसे जैसे घुटनों को वापस सीधा करें, सांस छोड़ें। इससे न सिर्फ बालों कूबसूरत बनते हैं बल्कि अपच की समस्या भी दूर होती है। पाचन सही होने से बाल भी स्वस्थ होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उम्र से पहले बाल न हो सफेद तो जरूर करें ये 7 सरल योगासन
4 of 8
उष्ट्रासन। घुटने के बल खड़ें हों, पीठ और सिर को पीछे की तरफ झुकाएं। इसे इस तरह करें कि आपके हाथ एढ़ियों तक पहुंचें। कुछ देर इसी मुद्रा में रहें और सांस लेते रहें। जैसे जैसे इस मुद्रा से पहली वाली साधारण मुद्रा में वापस आएं, सांस छोड़ें। बाल टूटने और पतले होने की परेशानी दूर हो जाएगी। हां लेकिन अगर पीठ में कई गहरी चोट लगी है तो इसे न करें।
विज्ञापन
उम्र से पहले बाल न हो सफेद तो जरूर करें ये 7 सरल योगासन
5 of 8
वज्रासन। घुटनों को मोड़ कर बैठें औऱ रीढ़ की हड्डी सीधी रखें। हाथों को जाघों के ऊपर रखें। फिर सांस अंदर लें और छोड़ें। इसी तरह कुछ देर करते रहें। इस मुद्रा से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता सुधरती है जो सिर की खाल में होने वाले किसी भी तरह के इंफेक्शन से लड़ती है। इसे खाने के तुरंत बाद भी कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।