{"_id":"45941b86ce1b3795bbe10d73051cd334","slug":"photos-this-beauty-queen-begins-war-against-is","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरेंः आईएसआईएस के खिलाफ लारा ने शुरू की मुहिम","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
तस्वीरेंः आईएसआईएस के खिलाफ लारा ने शुरू की मुहिम
Mon, 27 Jul 2015 02:51 PM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन
तस्वीरेंः आईएसआईएस के खिलाफ लारा ने शुरू की मुहिम
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आतंकियों के खिलाफ आपने सेना के जवानों को तो जंग में उतरते सुना होगा लेकिन किसी सुंदरी को नहीं। ऐसा हुआ है जॉर्डन में जहां पूर्व मिस जॉर्डन ने आईएस के खिलाफ जंग छेड़ दी है। ये जंग 2010 में मिस जॉर्डन का खिताब जीत चुकीं लारा अब्दल्लत ने छेड़ी है। मिस जॉर्डन का खिताब जीतने के अलावा लारा वर्ष 2011 में मिस अरब वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही थीं। वह पेशे से उद्यमी और फैशन डिजाइनर है। वेबसाइट 'वोएक्टिव' के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में कपड़ों की अपनी ऑनलाइन श्रृंखला पेश की है।
तस्वीरेंः आईएसआईएस के खिलाफ लारा ने शुरू की मुहिम
2 of 6
लारा ने इस कार्य के लिए अपने चमकते करियर को पीछे छोड़ अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी संगठन 'घोस्ट सिक्योरिटी' को ज्वाइन किया है। लारा घोस्ट सिक्योरिटी में बतौर हैक्टिविस्ट के रूप में काम करती हैं, जिसका उद्देश्य इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी गुटों के बढ़ रहे ऑनलाइन वर्चस्व को खत्म करना है। घोस्ट सिक्योरिटी हैकर्स समूह 'एनोनिमस' से संबद्ध संस्था है। आईएस जैसे आतंकी गुट गुपचुप तरीके से संगठन में भर्तियां करने, हमलों की योजनाएं बनाने और खुफिया अभियानों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन गुटों के सोशल मीडिया साइटों पर लाखों की संख्या में खाते हैं।
तस्वीरेंः आईएसआईएस के खिलाफ लारा ने शुरू की मुहिम
3 of 6
ये आतंकी गुट फेसबुक, ट्विटर जैसी साइटों के जरिए युवाओं को गुमराह कर अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में लगे हुए हैं। वेबसाइट 'माइक' के मुताबिक, रोजमर्रा की जिंदगी में आईएस जैसे संगठनों की बढ़ रही धाक और इनके द्वारा किए जा रहे नृशंस अपराधों से लारा काफी आहत थीं। वह इसे रोकने की दिशा में कुछ करना चाहती थीं। इसी सोच के साथ लारा नवंबर 2014 में घोस्ट सिक्योरिटी से जुड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरेंः आईएसआईएस के खिलाफ लारा ने शुरू की मुहिम
4 of 6
जनवरी 2015 में आईएस द्वारा जॉर्डन के पायलट मुआथ-अल-सकेस्बेह को जिंदा जलाने की घटना ने लारा को अंदर तक झकझोर दिया था। लारा पिछले सात महीनों से इस समूह से जुड़ी हैं। वेबसाइट का दावा है कि इस दौरान संगठन ने आईएस की 100 वेबसाइटों और 55,000 ट्वीटर खातों को बंद कर दिया है। इसके साथ ही आईएस के दो प्रमुख वेब फोरम को भी बंद करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
तस्वीरेंः आईएसआईएस के खिलाफ लारा ने शुरू की मुहिम
5 of 6
घोस्ट सिक्योरिटी के 70 प्रतिशत सदस्य महिलाएं हैं, जिसमें लारा एकमात्र मुस्लिम सदस्य हैं। लारा दिन में छह से सात घंटे इन आतंकवादी गुटों के ऑनलाइन खातों का पता लगाकर उन्हें हैक कर बंद करने का काम करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।