{"_id":"62d9712abdeeb54f2775eb7e","slug":"father-of-sidhu-moosewala-praised-punjab-police-after-amritsar-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमृतसर मुठभेड़: पहली बार मूसेवाला के पिता ने की पुलिस की तारीफ, बोले- अच्छा काम किया, मगर ये नसीहत भी दे डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर मुठभेड़: पहली बार मूसेवाला के पिता ने की पुलिस की तारीफ, बोले- अच्छा काम किया, मगर ये नसीहत भी दे डाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 21 Jul 2022 09:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Link Copied
अमृतसर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दोनों गैंगस्टरों की पहचान करने गुरुवार को सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अच्छा काम किया है लेकिन यह शुरुआत है। पुलिस को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। दो हत्यारों की मौत से उनका बेटा तो वापस नहीं आ सकेगा। मगर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहना चाहिए। उधर, गैंगस्टर रूपा के पिता बलविंदर सिंह भी जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने अस्पताल पहुंचे।
Trending Videos
2 of 5
अमृतसर मुठभेड़ की तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को भकना में पुलिस के हाथों मारे गए दोनों गैंगस्टर मनु और रूपा के शव बुधवार देर रात ही सिविल अस्पताल भेजे गए थे। दोपहर बाद पोस्टमार्टम शुरू करने से पहले शवों की पहचान के लिए सिद्धू मूसेवाला के पिता और गैंगस्टर रूपा के पिता को भी बुलाया गया। मूसेवाला की हत्या के समय थार में मौजूद रहे सिद्धू के दोनों साथियों को भी पहचान के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मूसा गांव में लगी सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी से पहचान कराने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मेरे बेटे के साथियों से भी हत्यारों की शिनाख्त कराई है। इस मामले में एफआईआर बलकौर सिंह के बयान पर ही दर्ज हुई थी। सिविल अस्पताल आने से पहले उन्होंने थाना घरिंडा में भी पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने मुठभेड़ में घायल तीन पुलिस कर्मचारियों और एक मीडियाकर्मी का भी हालचाल जाना।
4 of 5
अमृतसर मुठभेड़ की तस्वीर।
- फोटो : एएनआई
गैंगस्टर रूपा का शव लेने पहुंचे पिता बलविंदर सिंह
मुठभेड़ के बाद बेटे रूपा का शव न लेने का दावा करने वाले पिता बलविंदर सिंह भी गुरुवार को सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अपने बेटे की पहचान की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई। बलविंदर सिंह ने कहा कि वह अपने बयान पर कायम थे।
विज्ञापन
5 of 5
भावुक गायक के पिता।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
रूपा का शव लेने नहीं आना चाहते थे लेकिन रिश्तेदारों और परिचितों के दबाव के आगे झुकना पड़ा। अब यह फैसला लिया गया है कि परिवार रूपा का अंतिम संस्कार करेगा। हालांकि रूपा की मां ने शव की शिनाख्त से मना कर दिया। इससे पहले बलविंदर के बयान थाना रामबाग में दर्ज किए गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।