{"_id":"6a82f0f185cb30db1407a7c2","slug":"suicide-attempt-in-amritsar-over-land-dispute-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में आत्मदाह का प्रयास: पीड़ित परिवार ने उठाया खौफनाक कदम, कहा- पुलिसकर्मी नहीं कर रहे थे सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में आत्मदाह का प्रयास: पीड़ित परिवार ने उठाया खौफनाक कदम, कहा- पुलिसकर्मी नहीं कर रहे थे सुनवाई
Mon, 17 Aug 2026 05:01 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:01 PM IST
सार
परिवार के मुताबिक विवाद कोट बाबा दीप सिंह इलाके की छज्जू मल्ल गली में करीब 10×8 फीट की दुकान और उससे जुड़ी जमीन को लेकर है। यह विवाद करीब आठ साल से चल रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के सदस्य
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुकान और जमीन के विवाद में लंबे समय से कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए एक परिवार सोमवार को भंडारी पुल पर पहुंच गया। परिवार के सदस्यों ने खुद पर तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते हस्तक्षेप कर परिवार से तेल छीन लिया और उन्हें आत्मदाह करने से रोक दिया।
इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने परिवार की शिकायत सुनी और मामले की जांच का भरोसा दिया। परिवार के मुताबिक विवाद कोट बाबा दीप सिंह इलाके की छज्जू मल्ल गली में करीब 10×8 फीट की दुकान और उससे जुड़ी जमीन को लेकर है। परिवार का दावा है कि यह विवाद करीब आठ साल से चल रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि वह कई बार पुलिस थाने के चक्कर लगा चुकी है, लेकिन उसकी शिकायत पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

साल 2009 में दुकान खरीदने का दावा
परिवार के एक सदस्य का दावा है कि उन्होंने वर्ष 2009 में यह दुकान अपने परिवार से खरीदी थी और दुकान उनके नाम पर रजिस्टर्ड है। वहीं, महिला ने आरोप लगाया कि उसने जमीन की बाकायदा रजिस्ट्री अपने भतीजे दिनेश से करवाई थी और सरकारी फीस भी जमा की थी। दोनों पक्षों के दावों के चलते दुकान और जमीन का विवाद लगातार बना हुआ है।
महिला का आरोप है कि रमेश, दिनेश और बंटी नाम के लोग दुकान खाली करने के लिए उन्हें धमकाते रहे हैं।
परिवार का यह भी आरोप है कि उनके बेटे के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाकर उसे रात करीब साढ़े नौ बजे घर से ले जाया गया और बाद में जेल भेज दिया गया। महिला के मुताबिक बेटे को छुड़ाने के लिए ही वह लखनऊ से वापस आई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पिछले कई महीनों से वे पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं लेकिन मामले का समाधान नहीं हुआ।
इसी से परेशान होकर परिवार ने भंडारी पुल पर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर पुलिस ने स्थिति संभालते हुए परिवार को रोक लिया। बाद में अधिकारियों ने उनकी शिकायत सुनी और पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।