फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Rent dispute turns violent in Jalandhar

जालंधर में किराए के विवाद ने लिया हिंसक रूप: मकान मालिक के घर पर हमला, सीसीटीवी में ईंटें बरसाते दिखे युवक

Mon, 17 Aug 2026 05:21 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 17 Aug 2026 05:21 PM IST
सार

मकान मालिक का आरोप है कि हमलावरों ने घर पर ईंट-पत्थर और कांच की बोतलें फेंकीं, जिससे गली में कांच बिखर गए। हमले के दौरान गली में खड़ी एक बाइक और स्कूटी में भी तोड़फोड़ की गई।

विज्ञापन
Rent dispute turns violent in Jalandhar
सीसीटीवी में कैद हुआ हमलावर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि किराएदार ने कथित तौर पर कुछ युवकों को बुलाकर मकान मालिक के घर पर हमला करवा दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक युवक घर के बाहर ईंटें बरसाता दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार सुबह बकाया किराए को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद किराएदार ने कुछ युवकों को फोन कर मौके पर बुला लिया। युवकों ने मकान मालिक के साथ कथित तौर पर मारपीट की और तेजधार हथियारों से हमला किया। इस दौरान ईंट-पत्थर और कांच की बोतलें भी फेंके जाने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


मकान मालिक के अनुसार, उन्होंने अजय नामक युवक को मकान किराए पर दिया था, जो अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ वहां रहता है। उनका आरोप है कि परिवार ने करीब एक साल से किराया नहीं दिया था। बकाया किराया मांगने पर विवाद बढ़ गया और विजय ने अपने साथियों को बुलाकर हमला करवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालिक का आरोप है कि हमलावरों ने घर पर ईंट-पत्थर और कांच की बोतलें फेंकीं, जिससे गली में कांच बिखर गए। हमले के दौरान गली में खड़ी एक बाइक और स्कूटी में भी तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा सामने स्थित एक अन्य घर को भी निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 


घटना की सूचना मिलने के बाद रामामंडी थाना पुलिस की जांच अधिकारी हरजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed