फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two died in two accident in amritsar

Amritsar: अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत, मरने वालों में एक छात्र शामिल; काम पर जा रहा था

Mon, 17 Aug 2026 09:12 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Mon, 17 Aug 2026 09:12 AM IST
सार

अभिषेक नौकरी के लिए जा रहा था। बेरी गेट के पास पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने एक्टिवा से उसे टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उपचार के दाैरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Two died in two accident in amritsar
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमृतसर में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 17 साल का छात्र भी था। 
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में सुनील कुमार मोहन निवासी गोदाम मोहल्ला, अमृतसर ने बताया कि उसका बेटा अभिषेक नौकरी के लिए जा रहा था। बेरी गेट के पास पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने एक्टिवा से उसे टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उपचार के दाैरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लोहारका रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात कार की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलजान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा दिलजान सिंह दसवीं कक्षा में पढ़ता था। 16 अगस्त की रात घर के पास जागरण चल रहा था और परिवार के सदस्य उसमें शामिल थे। इसी दौरान बिजली चले जाने पर दिलजान सड़क की तरफ आ गया। तभी लोहारका रोड की तरफ से तेज रफ्तार में आई एक अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दिलजान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed