{"_id":"69cd369d0eeb9cfc690e5a27","slug":"chandigarh-blast-khalistani-terrorist-sukhjinder-singh-babbar-carries-out-bomb-blast-outside-bjp-office-2026-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Blast: खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह ने किया BJP दफ्तर के बाहर बम ब्लास्ट, पोस्ट कर ली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Blast: खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह ने किया BJP दफ्तर के बाहर बम ब्लास्ट, पोस्ट कर ली जिम्मेदारी
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
Published by: विकास कुमार
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:04 PM IST
सार
घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस के अलावा एनआईए ने भी जांच तेज कर दी है। पूरे मामले में आतंकी संगठनों, गैंगस्टर नेटवर्क और संभावित स्थानीय सहयोगियों की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने चंडीगढ़ और पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली भाजपा दफ्तर के बाहर धमाके की जिम्मेदारी
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर बुधवार शाम करीब 4:48 बजे ग्रेनेड हमले ने पूरे शहर को दहला दिया। धमाका इतना जोरदार था कि कार्यालय के बाहर खड़ी कार का शीशा टूट गया, एक एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास की दीवारों पर 50 से अधिक स्थानों पर छर्रों के निशान देखने को मिले।
Trending Videos
2 of 6
चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर धमाका
- फोटो : अमर उजाला
एनआईए ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
धमाके के तुरंत बाद भाजपा कार्यालय, रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसाइटी और लॉ भवन में मौजूद लोग बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही आईजी पुष्पेंद्र कुमार, एसएसपी कंवरदीप कौर सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। ऑपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच, जिला क्राइम सेल, बम डिटेक्शन टीम, डॉग स्क्वॉड, सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) ने ली है। संगठन से जुड़े सुखजिंदर सिंह बब्बर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये हमले का दावा किया। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की पुष्टि में जुटी हैं और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
सबूत जुटाती जांच टीम
- फोटो : PTI
ग्रेनेड हमले का वीडियो आया सामने
घटना के कुछ समय बाद एक 10 सेकंड का वीडियो सामने आया जिसमें एक शख्स हेलमेट हाथ में लिए ग्रेनेड की पिन निकालकर भाजपा कार्यालय की ओर फेंकता दिख रहा है। आरोपी ने गले में भगवा रंग का परना डाल रखा था और वीडियो खुद रिकॉर्ड करता दिख रहा है। वीडियो में वह गाली देता हुआ नजर आता है और ऐसा लगता कि उसका निशाना चूक गया। सीसीटीवी कैमरों में दोनों आरोपी कैद हो गए हैं और वारदात के बाद सेक्टर-37/38 डिवाइडिंग रोड से मोहाली की ओर भाग गए।
4 of 6
सबूत जुटाती जांच टीम
- फोटो : PTI
तकनीकी जांच और अहम सुराग
जांच में सामने आया कि धमाका काले रंग की एक्टिवा (नंबर सीएच01डीबी6033) के पास हुआ। एक्टिवा रोजी नाम की महिला के नाम पर पंजीकृत है। रोजी का बेटा हर्ष भाजपा कार्यालय में बने कॉल सेंटर में काम करता है। हर्ष ने बताया कि घटना के समय वह बेसमेंट में था और तेज धमाके की आवाज सुनी।
विज्ञापन
5 of 6
चंडीगढ़ स्थित भाजपा दफ्तर
- फोटो : PTI
बीकेआई कनेक्शन और साजिश की आशंका
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हमले के तार प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े हो सकते हैं। घटना के बाद बीकेआई से जुड़े सुखजिंदर सिंह बब्बर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले को पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। करीब 15 दिन पहले एसएसपी पठानकोट ने उन्हें सतर्क रहने और सार्वजनिक स्थानों पर कम जाने की सलाह दी थी जिसकी पुष्टि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने की है। अश्वनी शर्मा दो दिन तक भाजपा कार्यालय में मौजूद थे। वह बुधवार सुबह ही दिल्ली एक कार्यक्रम के लिए रवाना हुए थे। आशंका है कि हमला उन्हें निशाना बनाकर किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।