सब्सक्राइब करें

वेस्टर्न आर्मी कमांडर की पाकिस्तान को वॉर्निंग: ऑपरेशन सिंदूर-2.0 में घुटने टिकवा देंगे; सीजफायर पर क्या बोले?

मोहित धुपड़, मामून छावनी/पठानकोट Published by: Ankesh Kumar Updated Thu, 26 Feb 2026 11:29 PM IST
सार

ऑपरेशन सिंदूर में बड़ी भूमिका निभाने वाली वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार पाकिस्तान को चेतावनी दी है। पठानकोट स्थित मामून छावनी में वेस्टर्न कमांड की ऑपरेशनल क्षमताओं की तैयारियों का जायजा लेने व विभिन्न अभियानों के तहत शानदार काम करने वाली यूनिटों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Operation Sindoor 2.0 will force Pakistan to surrender and accept defeat said Western Army Commander Katiyar
वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार - फोटो : अमर उजाला

ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में पाकिस्तान ने दुनिया भर में झूठ फैलाया लेकिन सच्चाई सब जानते हैं। पाकिस्तान को भी अच्छी तरह मालूम है कि उसे कितना नुकसान पहुंचा था। खैर, ऑपरेशन सिंदूर-2.0 में भारतीय सेना अपने घातक प्रहार से पाकिस्तानी सेना के पूरी तरह घुटने टिकवा उससे हार स्वीकार करवा देगी। पहले भी हमने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था, उसके दुस्साहस के लिए कड़ा भी सबक सिखाया था मगर अब कोई गलती हुई तो परिणाम पहले से ज्यादा खतरनाक होगा।

Trending Videos
Operation Sindoor 2.0 will force Pakistan to surrender and accept defeat said Western Army Commander Katiyar
पठानकोट के मामून मिलिट्री स्टेशन में युद्धाभ्यास - फोटो : अमर उजाला

यह चेतावनी पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर में बड़ी भूमिका निभाने वाली वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने पठानकोट स्थित मामून छावनी में दी। यह भारत-पाक सीमा से थोड़ी ही दूरी पर मौजूद सेना की संवदेनशील क्षेत्रों में से एक है। कमांडर यहां वेस्टर्न कमांड की ऑपरेशनल क्षमताओं की तैयारियों का जायजा लेने व विभिन्न अभियानों के तहत शानदार काम करने वाली यूनिटों को सम्मानित करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Operation Sindoor 2.0 will force Pakistan to surrender and accept defeat said Western Army Commander Katiyar
मामून मिलिट्री स्टेशन में युद्ध अभ्यास करते भारतीय सेना के जांबाज। - फोटो : अमर उजाला

कमांडर कटियार ने खुलासा करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का लक्ष्य तो हमने पीओके में आतंकियों के अड्डों को नेस्तनाबूत कर आधे घंटे में ही हासिल कर लिया था। उसके बाद भारतीय सेना के डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन) ने पाकिस्तान के डीजीएमओ को संदेश देकर बातचीत करने के लिए कहा था मगर पाकिस्तान ने बातचीत के लिए साफ इन्कार कर दिया था। इतना ही नहीं पाकिस्तानी सेना ने अचानक हमारे सैन्य अड्डों को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। मजबूरन भारतीय सेनाओं ने 88 घंटे की कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान के भीतर उनके कई सैन्य व वायु सेना अड्डों को तबाह कर डाला था।

Operation Sindoor 2.0 will force Pakistan to surrender and accept defeat said Western Army Commander Katiyar
सेना के टैंक के साथ सैनिकों ने अभ्यास किया। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सेना की इस तबाही से घबराकर पाकिस्तान ने भारत से सीजफायर करवाने के लिए कई देशों में अपने आकाओं से भी संपर्क किया था। अंतत: पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ से सीजफायर के लिए आग्रह किया और तब जाकर भारत सरकार ने विचार-विमर्श के बाद सीजफायर का एलान किया था।

विज्ञापन
Operation Sindoor 2.0 will force Pakistan to surrender and accept defeat said Western Army Commander Katiyar
सेना के वाहन। - फोटो : अमर उजाला

तैयार हो रहा टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर

आर्मी कमांडर कटियार ने कहा कि हम जानते हैं कि बॉर्डर पार फिर से टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है। आतंकी एकजुट हो रहे हैं और पाकिस्तानी सेना न केवल उन्हें प्रशिक्षित करने बल्कि घुसपैठ में भी सहयोग कर रही है। यह इनपुट हमारी मिलिट्री ऑपरेशन संबंधी प्लानिंग का हिस्सा है, उसके तहत ही ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की तैयारी की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed