सब्सक्राइब करें

लॉ कॉलेज में मर्डर: प्रिंसराज के पास कहां से आई पिस्टल? पहली गोली संदीप कौर को मारी, फिर खुद को उड़ाया

संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Feb 2026 11:18 AM IST
सार

एकतरफा प्यार की जिद ने दो परिवारों को उजाड़ दिया और कॉलेज कैंपस को खून से रंग दिया। यह वारदात कई सवाल छोड़ गई है- सुरक्षा, मानसिकता और समय रहते कार्रवाई को लेकर। घटना पंजाब के तनरतारन स्थित लॉ कॉलेज की है। जहां युवक ने पहले युवती को गोली मारी फिर खुद को भी शूट कर लिया।

विज्ञापन
Murder of Tarn Taran Law College student Prince Raj shot her with his father licensed pistol
मृतका संदीप कौर और प्रिंसराज - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के तरनतारन के गांव उसमां स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में कानून टूट गया। एक दिन पहले सोमवार को लॉ के छात्र प्रिंसराज सिंह ने अपनी क्लासमेट संदीप कौर (22) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके तीन सेकंड के भीतर ही उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों की वहीं मौत हो गई। कॉलेज में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। 



पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्रिंसराज के पिता सेना में कार्यरत हैं। प्रिंसराज घर से बैग में पिस्टल लेकर आया था। प्रिंसराज ने जिस पिस्टल से इस वारदात को अंजाम दिया वह उसके पिता की लाइसेंसी पिस्टल है। जानकारी के अनुसार प्रिंसिराज के पिता हाल ही में छुट्टी काटकर जम्मू स्थित हेडक्वार्टर में लौट गए थे लेकिन उनकी पिस्तौल घर में ही थी। जैसे ही लड़की ने फ्रेंडशिप से इनकार किया तो प्रिंसराज ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। घर से बैग में पिस्तौल रखकर कॉलेज पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

Trending Videos
Murder of Tarn Taran Law College student Prince Raj shot her with his father licensed pistol
घटना का सीसीटीवी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

प्रिंसराज ने संदीप कौर को प्रपोज-डे पर फ्रेंडशिप के लिए कहा था
सूचना मिलने के बाद डीएसपी जगबीर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल जांच के लिए कॉलेज को सील कर दिया गया है। आखिर आरोपी ने यह कदम क्यों उठाया इसकी भी जांच की जा रही है। ऐसी जानकारी है कि प्रिंसराज ने संदीप कौर को प्रपोज-डे पर फ्रेंडशिप के लिए कहा था। लड़की के मना करने पर वह नाराज हो गया और सोमवार को कॉलेज खुलने के बाद प्रिंसराज बैग में पिस्तौल लेकर पहुंचा और संदीप कौर को नजदीक से गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder of Tarn Taran Law College student Prince Raj shot her with his father licensed pistol
क्लासरूम में पड़ी पिस्टल। - फोटो : संवाद

कई बार संदीप को किया प्रपोज
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह मामला एकतरफा प्यार का है। लड़का कई बार संदीप कौर को प्रपोज कर चुका था और दोस्ती के लिए दबाव डालता था लेकिन उसने हमेशा यह कहकर इनकार कर दिया कि उसकी सगाई हो चुकी है और वह परिवार से अलग नहीं जा सकती। इसी बात से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया।

Murder of Tarn Taran Law College student Prince Raj shot her with his father licensed pistol
क्लासरूम में पड़ी छात्रा की लाश। - फोटो : वीडियो ग्रैब

जज बनना चाहती थी संदीप
संदीप कौर की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनकी सात बेटियां हैं। संदीप कौर लॉ की पढ़ाई करके जज बनना चाहती थी। प्रिंसराज उनके घर में आकर संदीप को फ्रेंडशिप के लिए कहता रहता था। इनकार करने के बाद भी वह परेशान करता था। रविवार को भी उसने संदीप को फोन पर प्रपोज किया था जिसके बारे में उनकी बेटी ने उन्हें बताया था। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी को हल्की चोट लगी है लेकिन कॉलेज आकर देखा तो उसकी लाश पड़ी थी।

विज्ञापन
Murder of Tarn Taran Law College student Prince Raj shot her with his father licensed pistol
मृतका संदीप कौर और प्रिंसराज की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

घरवालों ने कॉलेज प्रबंधन पर उठाए सवाल
माई भागो लॉ कॉलेज में सिरफिरा आशिक पिस्तौल लेकर कैसे पहुंचा, यह सवाल संदीप कौर के घरवालों ने उठाया है। मां हरजिंदर कौर, बहन सुमनदीप कौर ने बताया कि जब घटना का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें 15 मिनट तक गेट बंद करके बाहर रखा गया। उधर, कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लेकर गहन पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed