{"_id":"6a52679b1185b304490de0b4","slug":"woman-injured-in-collision-with-a-scooter-dies-meerut-news-c-72-1-mct1012-156015-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्कूटी की टक्कर से घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्कूटी की टक्कर से घायल महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टक्कर लगने से घायल महिला की पांच दिन बाद मौत
- खटकाना-सिखेड़ा संपर्क मार्ग पर न्यू मीनाक्षी पुरम की घटना
गंगानगर। खटकाना पुल-सिखेड़ा संपर्क मार्ग पर न्यू मीनाक्षी पुरम के पास स्कूटी की टक्कर से घायल महिला सुनीता की मौत हो गई। पांच दिनों से घायल महिला एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर थी। परिजनों ने तहरीर दी है।
न्यू मीनाक्षी पुरम निवासी 50 वर्षीय सुनीता घरों में खाना बनाने का काम करती थी। पति प्रमोद मजदूरी करता है। छह जुलाई की सुबह वह खाना बनाकर घर लौट रही थी। इस दौरान स्कूटी सवार व्यक्ति ने सुनीता को टक्कर मार दी थी। सिर में गंभीर चोट के चलते गंगानगर के निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। शनिवार को महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में गंगानगर थाने में घटना के बाद ही तहरीर दी थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस मामले में सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी थी। फुटेज के आधार पर व्यक्ति की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
-- -- -- -- --