{"_id":"6a526520c2f22a276d03c860","slug":"bangladeshi-national-arrested-while-attempting-to-flee-to-dhaka-using-a-fake-indian-passport-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-145284-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: फर्जी भारतीय पासपोर्ट के जरिये ढाका भागने की कोशिश, बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: फर्जी भारतीय पासपोर्ट के जरिये ढाका भागने की कोशिश, बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीआई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच में खुलासा, भारतीय और बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद; फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाकर बांग्लादेश जाने की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुस्तफा शमीम शेख के रूप में हुई है। उसके पास से भारतीय और बांग्लादेशी पासपोर्ट समेत कई अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने फर्जीवाड़ा, जालसाजी और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई की शाम करीब 7:38 बजे ढाका जाने वाली उड़ान के लिए इमिग्रेशन डिपार्चर विंग पहुंचे यात्री ने अपना नाम मोहम्मद यूनुस खान बताया और खुद को टैगोर गार्डन का निवासी बताया। हालांकि, उसके हाव-भाव संदिग्ध लगने पर अधिकारियों ने दस्तावेजों और मोबाइल फोन की जांच की।
जांच में पता चला कि उसका असली नाम मुस्तफा शमीम शेख है और वह बांग्लादेश का नागरिक है। उसके पास से बांग्लादेश का वैध पासपोर्ट भी मिला। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट बनवाया था और उसी के आधार पर यात्रा करने की कोशिश कर रहा था। एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी पासपोर्ट किसने तैयार कराया और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।