फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Laborer dies after dilapidated wall collapses in Jasola Vihar

Delhi NCR News: जसोला विहार में जर्जर दीवार ढही, मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
पुराना मकान तोड़ने के दौरान हादसा; दो मजदूर घायल, ठेकेदार गिरफ्तार, मकान मालिक से पूछताछ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जसोला विहार में शुक्रवार को जर्जर मकान तोड़ने के दौरान दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर ठेकेदार शम्शुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। मकान मालिक खुर्शीद से पूछताछ की जा रही है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि जसोला विहार के पॉकेट-1 स्थित एक पुराने मकान की दीवार गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

मलबे से तीन मजदूरों को निकालकर एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। अस्पताल में विजय (24) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि नन्नू शर्मा और चंदरपाल का इलाज जारी है। हादसे के समय एक अन्य मजदूर बाल-बाल बच गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मकान मालिक खुर्शीद अपने जर्जर मकान को गिराकर नया निर्माण कराना चाहते थे। इसके लिए ठेकेदार शम्शुद्दीन की देखरेख में तोड़फोड़ का काम चल रहा था। मकान का अधिकांश हिस्सा गिराया जा चुका था, तभी पीछे की ओर स्थित जर्जर दीवार अचानक भरभराकर मजदूरों पर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकालने में मदद की, जिसके बाद बचाव दल ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल नन्नू शर्मा के बयान पर लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक और घायल सभी मजदूर जसोला क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed