फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Obtained loan from bank by posing as railway employee

Noida News: रेलवे कर्मचारी बनकर बैंक से लिया 14 लाख का लोन

Sat, 11 Jul 2026 09:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Obtained loan from bank by posing as railway employee
नोएडा। रेलवे में नौकरी का झूठा दावा कर एक शख्स ने एसबीआई की सेक्टर-51 शाखा से 14 लाख रुपये का लोन ले लिया। कुछ समय तक नियमित किस्तें जमा करने के बाद उसने भुगतान बंद कर दिया। बैंक की जांच में उसके दस्तावेज और नौकरी संबंधी जानकारी फर्जी मिलने पर शाखा प्रबंधक ने कोतवाली सेक्टर-49 में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक देवांजली मुखर्जी ने पुलिस से शिकायत की है कि मई 2022 में दिल्ली की रेलवे कॉलोनी निवासी शिबू राम ने 14 लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था। आवेदन के साथ उसने स्वयं को दिल्ली रेलवे के प्रधान कार्यालय में सहायक लेखाकार के पद पर कार्यरत बताया और वेतन से जुड़े दस्तावेज भी बैंक में जमा किए थे। कागजात की जांच के बाद बैंक ने उसका ऋण स्वीकृत कर दिया। अगस्त 2025 में ऋण खाते को एनपीए घोषित कर दिया। इसके बाद बैंक ने ऋणधारक को नोटिस भेजा और उसके सेवा संबंधी दस्तावेजों का दोबारा सत्यापन कराया। जांच में सामने आया कि आरोपी का दावा पूरी तरह गलत था। बैंक अधिकारियों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वह न तो संतोषजनक जवाब दे सका और न ही बैंक के समक्ष उपस्थित हुआ। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि दस्तावेजों व रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed