फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब में चाचा-भतीजे का जुगाड़: घर के नीचे बना दिया शराब टैंक, टुल्लू पंप से भरते थे बोतलें; 18 घंटे चली रेड

Thu, 30 Jul 2026 10:31 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 30 Jul 2026 10:31 PM IST
सार

चाचा-भतीजे ने बेडरूम और बाथरूम के फर्श के नीचे करीब एक हजार लीटर क्षमता का भूमिगत स्टोरेज टैंक बनाया था जिसमें अवैध शराब को रखा जाता था। टुल्लू पंप लगाकर पाइप से शराब निकाली जाती थी। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Illegal liquor smuggling network busted in Kapurthala
कपूरथला में शराब तस्करी का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पंजाब में चाचा-भतीजा नायाब तरीके से अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। दाेनों ने अपने घर में बैडरूम व बाथरूम के नीचे पेट्राेल की तर्ज पर अवैध शराब तस्करी के लिए 1000 लीटर वाला स्टोरेज टैंक लगा रखा था। बिक्री के लिए दोनों टुल्लू पंप की मदद से शराब की बोतलें भरते और बेच देते। दोनों ने पुलिस व आबकारी विभाग से बचने के लिए फर्श के नीचे स्टोरेज टैंक बनाया था और बाकायदा पाइपलाइन भी बिछा रखी थी।
Illegal liquor smuggling network busted in Kapurthala
जमीन के नीचे दबाई थी प्लास्टिक की टंकी - फोटो : संवाद
18 घंटे चली रेड 
छापेमारी करने आई आबकारी व पुलिस विभाग की टीम भी यह देखकर हैरान रह गए। जिला कपूरथला के समीपवर्ती गांव नवां पिंड भट्ठे में संयुक्त टीम ने इस अवैध शराब फैक्टरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अवैध शराब तस्करी के लिए बदनाम इस गांव में 18 घंटे तक चली संयुक्त छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण इकाई का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, भतीजा फरार है।
Illegal liquor smuggling network busted in Kapurthala
18 घंटे चली रेड - फोटो : संवाद
291.25 लीटर शराब बरामद
आरोपियों की पहचान भतीजा सुखजीत सिंह उर्फ जीती और चाचा अजीत सिंह निवासी गांव नवां पिंड भट्ठे के तौर पर हुई।  छापेमारी के दौरान टीम ने 2,91,250 मिलीलीटर (291.25 लीटर) अवैध शराब बरामद की। इसके अलावा जमीन के नीचे बने गुप्त ठिकाने से शराब बनाने की पूरी व्यवस्था का खुलासा हुआ। कार्रवाई 28 जुलाई सुबह छह बजे शुरू होकर रात 12:30 बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Illegal liquor smuggling network busted in Kapurthala
बरामद अवैध शराब - फोटो : संवाद
जमीन से निकली 1 हजार लीटर की टंकी 
इस दौरान बेडरूम और बाथरूम के फर्श के नीचे करीब 1,000 लीटर क्षमता का भूमिगत स्टोरेज टैंक मिला। अधिकारियों ने पाइपलाइन सिस्टम, वाटर पंप और अवैध शराब निर्माण व सप्लाई में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी जब्त किए। जिला आबकारी अधिकारी सुखजीत सिंह चाहल ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई उप आबकारी एवं कर आयुक्त (आबकारी) जालंधर जोन रणजीत सिंह तथा सहायक आबकारी एवं कर आयुक्त (आबकारी) कपूरथला रेंज नवजीत सिंह के निर्देश पर की गई। 
विज्ञापन
Illegal liquor smuggling network busted in Kapurthala
जमीन से निकाली शराब की टंकी - फोटो : संवाद
लंबे समय से कर रहे थे तस्करी 
आबकारी विभाग और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर लंबे समय से सक्रिय एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से अवैध शराब का निर्माण और आपूर्ति कर रहे थे। इससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था। वहीं, नकली शराब के उत्पादन और वितरण से लोगों के स्वास्थ्य को भी खतरा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed