सब्सक्राइब करें

पतंग के विवाद में कटी जिंदगी की डोर, इस हत्याकांड के बारे में जिसने सुना वो सन्न रह गया

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Jan 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
A man murdered in amritsar on Lohri night
मृतक जगदीश सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के अमृतसर में पतंगबाजी पर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जगदीश सिंह माड़ीमेघा (35) अमृतसर के वार्ड नंबर-37 में होने वाले उपचुनाव में बतौर आजाद प्रत्याशी के रूप चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। 

 
Trending Videos
A man murdered in amritsar on Lohri night
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या का आरोप मंजीत सिंह और उसके साथियों पर है। आरोपियों ने जगदीश सिंह को तीन गोलियां मारीं, जो सिर व छाती में लगीं। घायल हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। पुलिस थाना बी डिवीजन ने जगदीश सिंह के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे ली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
A man murdered in amritsar on Lohri night
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले पतंगबाजी का पेंच लगाने पर जगदीश सिंह और मंजीत सिंह के बीच झगड़ा हो गया था। इसी बात की रंजिश में मंजीत सिंह ने लोहड़ी की रात को जगदीश सिंह को ऊधम सिंह नगर स्थित उनके घर के नजदीक घेर लिया। मंजीत ने अपने साथियों के साथ पहले जगदीश सिंह को पीटा और फिर तीन गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। 
 
A man murdered in amritsar on Lohri night
मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जगदीश सिंह ने नगर निगम का उपचुनाव लड़ने के लिए पूरे इलाके में कई दिनों से बड़े-बड़े बैनर व होर्डिंग भी लगा रखे थे। जगदीश सिंह एसजीपीसी के मुलाजिम भी थे। 
 
विज्ञापन
A man murdered in amritsar on Lohri night
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस थाना बी डिवीजन के एसएचओ दलबीर सिंह के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जगदीश सिंह के उप चुनाव में उतरने की तैयारी करने पर पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं सियासी रंजिश में उनकी हत्या तो नहीं की गई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed