सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   80-Year-Old Man Murdered with Hammer Over Land Dispute Two Accused Arrested Purnia

Bihar News: जमीन विवाद में खूनी खेल, बुजुर्ग के सिर पर हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर 80 वर्षीय बुजुर्ग सुखदेव यादव की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें भागलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रंजीत यादव और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

80-Year-Old Man Murdered with Hammer Over Land Dispute Two Accused Arrested Purnia
मामले की जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया में जमीन के एक टुकड़े के लिए रिश्तों और इंसानियत का कत्ल कर दिया गया। मधुबनी थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी यादव टोला में हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल 80 वर्षीय बुजुर्ग सुखदेव यादव ने आखिरकार दम तोड़ दिया। सिर पर हथौड़े की घातक चोट के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और शोक का माहौल है।

Trending Videos

खतियानी जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के पुत्र मनोज यादव के अनुसार, पूरा विवाद उनकी खतियानी जमीन को लेकर है। बुधवार को विपक्षी पक्ष के रंजीत यादव और चंदन यादव जबरन उस जमीन पर मजदूरों से पिलर गड़वा रहे थे। इसी दौरान जब सुखदेव यादव वहां पहुंचे और उन्होंने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया।

हथौड़े से किया गया जानलेवा हमला

आरोप है कि विवाद के दौरान रंजीत यादव ने अपने परिजनों के साथ मिलकर निहत्थे बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इसी बीच आरोपी ने मजदूर के हाथ से लोहे का भारी हथौड़ा छीनकर सुखदेव यादव के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे मनोज यादव और पोते सुजल को भी हमलावरों ने घायल कर दिया।

इलाज के दौरान मौत, परिवार में मातम
घटना के बाद परिजनों ने घायल सुखदेव यादव को तुरंत पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें: अब किस जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी गई? अविश्वास प्रस्ताव में पिछली बार भी हुआ था खेल

पुलिस कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी
घटना की सूचना मिलते ही मधुबनी थाना पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रंजीत यादव और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। भागलपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed