{"_id":"69f343e866925e71f20eb6dc","slug":"bihar-weather-red-alert-issued-in-17-districts-including-patna-jamui-many-people-died-due-to-bad-weather-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather: पटना, जमुई समेत 17 जिलों में रेड अलर्ट जारी, खराब मौसम के कारण 24 घंटे में 10 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather: पटना, जमुई समेत 17 जिलों में रेड अलर्ट जारी, खराब मौसम के कारण 24 घंटे में 10 लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Thu, 30 Apr 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार
Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घर के अंदर ही सुरक्षित रहें और बिना जरूरत बाहर न निकलें। खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों अपने फसलों और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखें।
पटना में आज भी बारिश का अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार का मौसम पूरी तरह बदल चुका है। पिछले 24 घंटे में आंधी और बारिश ने गर्मी से राहत दिला दी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 17 जिलों में आंधी और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अरवल, औरंगाबाद, बेगूसराय, भोजपुर, बक्सर, गया, जहानाबाद, जमुई, लखीसराय, नालंदा, नवादा, पटना, रोहतास, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा और वैशाली जैसे जिले शामिल किए गए थे। इन जिलों के लगभग सभी प्रखंडों में 60 से 70 किमी की रफ्तर से आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्णिया और सुपौल जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई, जबकि अधिकांश जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। कई जगह बारिश राहत की बूंदे बनकर बरसी तो कई जगह आफत भी बन गई। आंधी और वज्रपात के कारण 10 लोगों को अपनी जान गंवाई पड़ी। मरने वालों में पटना के दो, पश्चिम चंपारण के दो, समस्तीपुर में दो, बेगूसराय में एक, सुपौल में एक, जमुई में एक शख्स की मौत हो गई। कई जगह पेड़ गिर गए। भोजपुर में तो पीपा पुल तीन हिस्सों में बंट गया।
छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई
इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस से 41.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान 41.8 भभुआ (कैमूर) में दर्ज किया गया। हालांकि, कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस से 23.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिस में सबसे कम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस सुकेत (मधुबनी) में रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। तेज़ हवाओं का भी असर देखने को मिला। पटना जिले में अधिकतम हवा की गति 89 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कसबा में 87.4 मिमी, प्रतापगंज में 72.6 मिमी, पूर्णिया में 60.2 मिमी, लखनौर में 58.0 मिमी, कुमारखंड में 57.2 मिमी, इटरही में 54.4 मिमी, मधेपुरा में 53.5 मिमी, श्रीनगर में 52.8 मिमी, सरायगढ़ भपटियाही में 52.6 मिमी, सिकटी में 52.2 मिमी, मोतिहारी में 52.2 मिमी, कृत्यानंद नगर में 52.0 मिमी, झंझारपुर में 50.0 मिमी, चकिया में 49.4 मिमी, मधुबन में 49.4 मिमी, पलासी में 48.4 मिमी, तेतरिया में 45.6 मिमी, पिपराकोठी में 45.4 मिमी, तरियानी में 45.4 मिमी, बिस्फी में 45.2 मिमी, बनमनखी में 44.8 मिमी बारिश हुई।
तीन मई तक कैसा रहेगा मौसम?
आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान जताया है। मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, तीन मई तक बिहार के लगभग सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जबकि इसके बाद 48 घंटों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों के दौरान तीन से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।
Trending Videos
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्णिया और सुपौल जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई, जबकि अधिकांश जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। कई जगह बारिश राहत की बूंदे बनकर बरसी तो कई जगह आफत भी बन गई। आंधी और वज्रपात के कारण 10 लोगों को अपनी जान गंवाई पड़ी। मरने वालों में पटना के दो, पश्चिम चंपारण के दो, समस्तीपुर में दो, बेगूसराय में एक, सुपौल में एक, जमुई में एक शख्स की मौत हो गई। कई जगह पेड़ गिर गए। भोजपुर में तो पीपा पुल तीन हिस्सों में बंट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई
इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस से 41.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान 41.8 भभुआ (कैमूर) में दर्ज किया गया। हालांकि, कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस से 23.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिस में सबसे कम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस सुकेत (मधुबनी) में रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। तेज़ हवाओं का भी असर देखने को मिला। पटना जिले में अधिकतम हवा की गति 89 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ।
Bihar News: अब केवल 50 फीसदी राशि देकर पुराने चालानों से पाएं छुटकारा, सीएम सम्राट चौधरी ने दी लोगों को राहत
कहां-कितनी बारिश हुई?मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कसबा में 87.4 मिमी, प्रतापगंज में 72.6 मिमी, पूर्णिया में 60.2 मिमी, लखनौर में 58.0 मिमी, कुमारखंड में 57.2 मिमी, इटरही में 54.4 मिमी, मधेपुरा में 53.5 मिमी, श्रीनगर में 52.8 मिमी, सरायगढ़ भपटियाही में 52.6 मिमी, सिकटी में 52.2 मिमी, मोतिहारी में 52.2 मिमी, कृत्यानंद नगर में 52.0 मिमी, झंझारपुर में 50.0 मिमी, चकिया में 49.4 मिमी, मधुबन में 49.4 मिमी, पलासी में 48.4 मिमी, तेतरिया में 45.6 मिमी, पिपराकोठी में 45.4 मिमी, तरियानी में 45.4 मिमी, बिस्फी में 45.2 मिमी, बनमनखी में 44.8 मिमी बारिश हुई।