Bihar: गायब दुकानदार का खौफनाक अंत, मकई के खेत में मिली लाश, पास खड़ी थी बाइक
Bihar: मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र में लापता मुर्गा दुकानदार मोहम्मद नौशाद आलम का शव संदिग्ध हालत में चौड़ के पास मकई के खेत से बरामद हुआ। मौके पर उनकी बाइक भी मिली। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम साक्ष्य जुटा रही है।
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र में एक मुर्गा दुकानदार का शव चौड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में उसकी पहचान वैशाली जिले के कटहारा थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद नौशाद आलम (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह बुधवार से लापता थे और गुरुवार को उनका शव मकई के खेत में बरामद किया गया।
घटना की सूचना और पुलिस जांच
परिजनों का बयान और लापता होने की कहानी
ये भी पढ़ें: जमीन विवाद में खूनी खेल, बुजुर्ग के सिर पर हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई
पूरे मामले में एसडीपीओ ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गोविंदपुर छपरा गांव के चौड़ से एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान कर ली गई है। वह वैशाली जिले के रहने वाले थे और उनकी शादी पियर थाना क्षेत्र में हुई थी। वह ससुराल में रहकर पास के इलाके में पेठिया लगाते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
