{"_id":"6714970c3cd139b7410b0fe2","slug":"rajasthan-road-accident-bus-tempo-collision-on-nh-11b-in-dholpur-many-killed-news-in-hindi-2024-10-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Road Accident: धौलपुर हादसे की कंपा देने वाली तस्वीरें, परिवार हो गए खत्म, 12 की मौत; शादी समारोह से आ रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: धौलपुर हादसे की कंपा देने वाली तस्वीरें, परिवार हो गए खत्म, 12 की मौत; शादी समारोह से आ रहे थे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:23 AM IST
सार
धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में एनएच 11बी पर एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में आठ बच्चों और तीन महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
धौलपुर में तेज रफ्तार बस ने टेंपो को मारी टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में एनएच 11बी पर सुनिपुर गांव के पास शनिवार रात करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार आठ बच्चों और तीन महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक पूरा परिवार ही खत्म हो गया। साथ ही मृतक के भाई के दो बेटों की भी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की जो तस्वीरें सामने आईं है वो रूह कंपा देने वाली हैं। कई तस्वीरें तो ऐसी हैं, जो हम आपको दिखा भी नहीं सकते।
Trending Videos
2 of 5
बस की टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ टेंपो।
- फोटो : अमर उजाला
दंपति समेत बच्चों की मौत
हादसा इतना भयानक था कि परिवार के परिवार खत्म हो गए। हादसे में आठ बच्चों और तीन महिलाओं समेत 12 लोगों की जान गई है। इनमें इरफान उर्फ बंटी (38), जूली पत्नी इरफान (34) इनके बच्चे आसमा (14), सलमान (8) और साकिर (6) की एक साथ मौत हो गई। इरफान के भाई आसिफ के बेटे सानिफ (9) और अजान (5) की भी जान चली गई। जरीना (35) पत्नी नहनू, उनकी बेटियां आसियाना (10) और सूफी (7) के अलावा परवीन (32) पत्नी जहीर खान व उनके 10 साल के बेटे दानिश की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
एंबुलेंस में रखे शव।
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ले में रहने वाले नहनू पुत्र गफूर खान सरमथुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में अपने परिवार के साथ एक भात कार्यक्रम (शादी समारोह की रस्म) में शामिल होने गए थे। शनिवार देर रात सभी टेंपो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, इस दौरान धौलपुर से जयपुर जा रही तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने सुनिपुर गांव के पास सामने से टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में आठ बच्चों और महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी।
4 of 5
मोर्चरी में रखे शवों की हालत ऐसी कि दिखा भी नहीं सकते।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी शवों को बाड़ी के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से एक महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में पांच बच्चे, तीन बच्चियां, तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मौके पर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी शिवलहरी मीणा ने बताया कि बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ला निवासी नहनू और जहीर के परिवार के लोग बरौली गांव में रिश्तेदारी में भात कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। सुनिपुर गांव के पास स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी, हादसे 12 लोगों की मौत हो गई। स्लीपर कोच बस का चालक और परिचालक भी घायल है। उनहोंने बताया कि पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, हादसे की खबर सुनकर एडिशनल एसपी एडीएफ कमल कुमार जांगिड़, एसडीएम दुर्गा प्रसाद मीणा, सीओ महेंद्र कुमार मीणा और बाड़ी सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए। आज सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।