फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: जयपुर-अजमेर हाईवे पर 3 ट्रकों में लगी भीषण आग, दो लोगों समेत 12 से ज्यादा मवेशी जिंदा जले

Wed, 28 Jun 2023 01:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 28 Jun 2023 01:10 PM IST
सार

Rajasthan: जयपुर-अजमेर हाईवे पर 3 ट्रकों में लगी भीषण आग, दो लोगों समेत 12 से ज्यादा मवेशी जिंदा जले

विज्ञापन
Fierce fire in 3 trucks on Jaipur-Ajmer highway more than 12 cattle including two people burnt alive
हादसे के बाद ट्रक में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान जयपुर-अजमेर हाईवे पर बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे में लोगों जिंदा जल गए। वहीं, 12 से ज्यादा मवेशियों की भी जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। करीब साढ़े चार घंटे तक तीन वाहनों से आगकी लपटें निकलती रहीं, जिससे लोग दहशत में रहे।

Fierce fire in 3 trucks on Jaipur-Ajmer highway more than 12 cattle including two people burnt alive
चार घंटे तक हाईवे पर रही दहशत। - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू के पास तीन ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद आग लग गई। टक्कर लगते ही डीजल टैंक फट गया और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे ट्रक में बैठे चालक और खलासी को बचने का मौका नहीं मिला और दोनों जिंदा जल गए।

Fierce fire in 3 trucks on Jaipur-Ajmer highway more than 12 cattle including two people burnt alive
हादसे के बाद फट गया था डीजल टैंक। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, एक ट्रक में मवेशी लदे हुए थे, जिनकी भी जिंदा जलने से मौत हो गई। एक ट्रक में धागा और एक ट्रेलर में प्लास्टिक कट्टे थे। इसके कारण भी आग तेजी से फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fierce fire in 3 trucks on Jaipur-Ajmer highway more than 12 cattle including two people burnt alive
चार घंटे पर आग पर पाया जा सका काबू। - फोटो : अमर उजाला

हादसे की सूचना पर  दूदू थाना स्टाफ और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सुबह करीब पांच बजे लगी आग पर 9 बजे के बाद काबू पाया जा सका। आग में जले चालक और खलासी की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed