{"_id":"68a340f797bc72ec8604b08f","slug":"hanumangarh-family-ties-shamed-maternal-grandfather-kills-9-year-old-hides-body-in-trunk-2025-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: शर्मसार हुए रिश्ते; ममेरे दादा ने पोती की हत्या कर छुपाई लाश, 2 दिन तक पुलिस को किया गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: शर्मसार हुए रिश्ते; ममेरे दादा ने पोती की हत्या कर छुपाई लाश, 2 दिन तक पुलिस को किया गुमराह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 18 Aug 2025 08:34 PM IST
सार
हनुमानगढ़ में रिश्ते के दादा ने नौ साल की पोती की हत्या कर दी और शव को घर में रखे बक्से में छुपा दिया। आरोपी ने गला घोंटकर बच्ची की हत्या की है। उसके साथ दरिंदगी की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
1 of 4
रिश्ते के दादा ने मासूम की हत्या कर शव बक्से में छुपाया
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
शहर के टाउन थाना इलाके में रिश्ते के एक दादा ने नौ साल की बच्ची की हत्या कर दी। मामले में एक बच्ची 2 दिन से लापता थी और आरोपी इस दौरान परिजनों को दिलासा दे रहा था। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस बच्ची को ढूंढते हुए आरोपी के मकान के पास पहुंची तो ताला लगा देखकर शक हुआ। पुलिस ने रविवार शाम को आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की तो वह शराब के नशे में पुलिस को गुमराह करता रहा। सोमवार सुबह जब दोबारा पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल कर ली।
Trending Videos
2 of 4
न्याय की गुहार लगाते बच्ची के माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
एसपी हरिशंकर ने बताया कि बच्ची के पिता ने शनिवार रात को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शाम करीब 7 बजे पड़ोस में रहने वाले मामा के घर गई थी। मामा के घर पर नहीं होने पर वापस आ रही थी लेकिन घर नहीं पहुंची। पुलिस शनिवार रात से ही बच्ची की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आसपास के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के पास भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
आरोपी के घर के बाहर पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि पुलिस टीम रविवार को शाम 5 बजे बच्ची की तलाश करते हुए आरोपी के मकान के पास पहुंची तो वहां ताला लगा देखकर शक हुआ। पूछताछ की तो सामने आया कि वह बच्ची के पिता के मामा का घर है। उन्होंने बताया कि रात करीब 12.30 बजे डीएसटी टीम ने 26 साल के आरोपी को बच्ची के घर से डिटेन किया। तब वो पूरी तरह शराब के नशे में धुत था। पुलिस की इस कार्रवाई का बच्ची के परिवार वालों ने भी विरोध किया, क्योंकि उन्हें वारदात के बारे में सही जानकारी नहीं थी। आरोपी रातभर पुलिस को गुमराह करता रहा। सोमवार सुबह जब आरोपी से दोबारा पूछताछ की गई तो उसने वारदात कबूल कर ली।
4 of 4
आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम तुरंत आरोपी के मकान पर पहुंची और ताला खुलवाया तो पूरा घर बदबू मार रहा था। पुलिस ने बक्से को खोलकर देखा तो बोरी में लपेटा हुआ बच्ची का शव बरामद हुआ। टाउन थानाधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपी ने मासूम बच्ची का गला घोंटकर मारा है। बच्ची के साथ दरिंदगी की भी आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।