फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi Celebration: राजधानी जयपुर के खासा कोठी में विदेशी पर्यटकों संग मनाई गई होली, देखें तस्वीरें

Fri, 14 Mar 2025 10:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Mar 2025 10:29 PM IST
सार

Holi Celebration Jaipur: राजधानी जयपुर के खासा कोठी में विदेशी पर्यटकों संग होली मनाई गई। इस आयोजन में देश-विदेश के सैलानियों ने भारतीय संस्कृति के रंग में रंगने का अवसर पाया।

विज्ञापन
Holi Celebration Holi was celebrated with foreign tourists at Khasa Kothi in capital Jaipur see photos
विदेशी पर्यटक होली खेलते हुए - फोटो : अमर उजाला

राजधानी जयपुर में होली का उल्लास चरम पर रहा। शहर भर में रंगों की धूम के बीच राजस्थान टूरिज्म डिपार्टमेंट ने खासा कोठी में विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष होली उत्सव का आयोजन किया। इस आयोजन में देश-विदेश के सैलानियों ने भारतीय संस्कृति के रंग में रंगने का अवसर पाया।

Holi Celebration Holi was celebrated with foreign tourists at Khasa Kothi in capital Jaipur see photos
विदेशी पर्यटक होली खेलते हुए - फोटो : अमर उजाला

पर्यटकों के लिए विशेष रूप से फूलों की होली का आयोजन किया गया, जिससे उन्होंने रंगों की बजाय फूलों की बारिश के बीच भारतीय परंपराओं का अनुभव किया। आयोजन में राजस्थान के लोक कलाकारों ने गेर नृत्य, चंग वादन, कालबेलिया और घूमर जैसी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर विदेशी मेहमान भी थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए।

Holi Celebration Holi was celebrated with foreign tourists at Khasa Kothi in capital Jaipur see photos
विदेशी पर्यटक होली खेलते हुए - फोटो : अमर उजाला
सिर्फ रंग और संगीत ही नहीं, बल्कि स्वाद का भी खास ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में गुजिया, दाल के पकोड़े, ठंडाई और अन्य पारंपरिक व्यंजन परोसे गए, जिन्हें विदेशी सैलानियों ने खूब पसंद किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi Celebration Holi was celebrated with foreign tourists at Khasa Kothi in capital Jaipur see photos
विदेशी पर्यटक होली खेलते हुए - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान टूरिज्म डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक, इस आयोजन का उद्देश्य विदेशी पर्यटकों को भारतीय त्योहारों और संस्कृति से जोड़ना है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ 'अतिथि देवो भव' की परंपरा को भी सशक्त किया जाता है।

विज्ञापन
Holi Celebration Holi was celebrated with foreign tourists at Khasa Kothi in capital Jaipur see photos
होली खेलते हुए - फोटो : अमर उजाला
खासा कोठी में मनाई गई यह अनूठी होली विदेशी सैलानियों के लिए यादगार बन गई और राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनियाभर में उजागर करने का बेहतरीन जरिया साबित हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed