फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयपुर में आज राजस्थान बनाम लखनऊ का मुकाबला: संजू सैमसन के खेलने पर संशय बरकरार, ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी

Sat, 19 Apr 2025 03:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 19 Apr 2025 03:56 PM IST
सार

IPL 2025: जयपुर में आज राजस्थान बनाम लखनऊ का मुकाबला होगा। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के खेलने पर संशय बरकरार है। फिलहाल ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
IPL 2025 Rajasthan vs Lucknow match in Jaipur uncertainty over Sanju Samson's playing traffic and parking plan
सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबले की चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) के बीच आईपीएल 2025 का एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच न सिर्फ दोनों टीमों के लिए, बल्कि प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से भी निर्णायक माना जा रहा है। मैच शाम को शुरू होगा, लेकिन दोपहर से ही शहर में क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटनी शुरू हो चुकी है।


 
राजस्थान के लिए अहम मुकाबला, संजू सैमसन फिट नहीं!
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन में अब तक पांच मैच हार चुकी है। अगर आज का मुकाबला भी हाथ से निकलता है तो टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बेहद कम हो जाएंगी। टीम के कप्तान संजू सैमसन की फिटनेस पर भी सवाल बना हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले पिछले मुकाबले में उन्हें साइड में दर्द हुआ था, जिसके चलते वह रिटायर्ड आउट हुए थे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल से भारत दौरे पर, पीएम मोदी और डोभाल से करेंगे मुलाकात
 

IPL 2025 Rajasthan vs Lucknow match in Jaipur uncertainty over Sanju Samson's playing traffic and parking plan
कोच राहुल द्रविड़ - फोटो : Screen Grab

कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि स्कैन रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही उनके खेलने पर फैसला होगा। अगर सैमसन आज मैदान पर उतरते भी हैं, तो संभव है कि वे केवल इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में दिखें। ऐसे में टीम की कप्तानी एक बार फिर रियान पराग के हाथों में हो सकती है।
 
हेड टू हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी
अब तक दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से चार में राजस्थान ने जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ को सिर्फ एक बार सफलता मिली है। जयपुर में दोनों टीमें अब तक दो बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच जीता है।
 

IPL 2025 Rajasthan vs Lucknow match in Jaipur uncertainty over Sanju Samson's playing traffic and parking plan
सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबले की चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला

पिच रिपोर्ट
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां टी-20 में औसत स्कोर 180 से 196 के बीच देखा गया है। इस मैदान पर अब तक 58 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 38 बार चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां का सर्वाधिक स्कोर 217/6 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2023 में राजस्थान के खिलाफ बनाया था।
 
मौसम का हाल
मैच के दौरान जयपुर में मौसम गर्म रहने वाला है। तापमान 28 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है और हवा की गति लगभग 11 किमी/घंटा रहेगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: चपरासी भर्ती के लिए 10वीं पास से लेकर PhD धारक-डॉक्टर भी कर रहे आवेदन, 18.5 लाख से ज्यादा आवेदन
 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 Rajasthan vs Lucknow match in Jaipur uncertainty over Sanju Samson's playing traffic and parking plan
सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबले की चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला

पार्किंग प्लान
मैच के दिन दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष पार्किंग प्लान तैयार किया है।
दक्षिणी गेट: पासधारी वाहन फुटबॉल-आर्चरी ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।
पूर्वी द्वार: वाहन सुबोध स्कूल-कॉलेज ग्राउंड, रामबाग के पास निर्धारित स्थल पर पार्क किए जाएंगे।
उत्तरी द्वार: एस.एम.एस. इन्वेस्टमेंट ग्राउंड, अंबेडकर सर्किल के पास पार्किंग होगी।
पश्चिमी द्वार: अमरूदों के बाग में वाहन पार्क किए जाएंगे।
निकास मार्ग: मैच के बाद सभी वाहन कठपुतली नगर रोड की तरफ से निकाले जाएंगे।
 

विज्ञापन
IPL 2025 Rajasthan vs Lucknow match in Jaipur uncertainty over Sanju Samson's playing traffic and parking plan
सवाई मानसिंह स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

ट्रैफिक प्लान
मैच के दौरान शहर की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
यूनिवर्सिटी मोड़–टोंक रोड: सामान्य यातायात को जनता स्टोर से डायवर्ट किया जाएगा।
टोंक रोड: अत्यधिक दबाव की स्थिति में सामान्य वाहन गांधीनगर मोड़ से डायवर्ट होंगे।
जे.डी.ए. चौराहा–रामबाग चौराहा: ट्रैफिक को गांधी सर्किल और त्रिमूर्ति सर्किल की ओर मोड़ा जाएगा।
स्टेच्यू सर्किल–पोलो सर्किल: डायवर्जन लागू रहेगा।
पंकज सिंघवी मार्ग–विधानसभा तिराहा: आवश्यकतानुसार डायवर्जन किया जाएगा।
रोडवेज बसें: नारायण सिंह तिराहा, पृथ्वीराज रोड, स्टेच्यू सर्किल और अन्य प्रमुख मार्गों से संचालित होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed