फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Politics: अफसर सो रहे, जनता रो रही, वसुंधरा की पोस्ट से मची उथल-पुथल, सियासी ‘हीट वेव’ के मायने क्या

Wed, 09 Apr 2025 02:11 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 09 Apr 2025 02:11 PM IST
सार

भयंकर गर्मी से तप रहे राजस्थान की राजनीति भी में सियासी हीट-वेव्स चलना शुरू हो चुकी हैं। भाजपा की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के एक ट्वीट ने यहां की राजनीति में जबरदस्त उबाल आने के संकेत दे दिए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News:  'Heat Waves' Now Rising in Politics Too; Vasundhara Raje’s Tweet Triggers Political Turmoil
सामने आई पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की नाराजगी। - फोटो : @VasundharaBJP

अफसर सो रहे हैं, लोग रो रहे हैं। मैं ऐसा नहीं होने दूंगी… राजे का यह बयान राजस्थान की राजनीति में भी कुछ बड़ा होने के संकेत दे रहा है। जिस तरह भयानक लू राजस्थान को झुलसा रही है, उसी तरह राजे का यह बयान भी आने वाले दिनों में सियासी  ‘हीट वेव्स’ चलने के संकेत दे रहा है।



राजे ने मंगलवार रात को एक के बाद एक ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने अपनी विधानसभा में पेयजल संकट का जिक्र कर प्रशासन को चेतावनी दी। यही नहीं उन्होंने जल जीवन मिशन का जिक्र करते हुए अपनी विधानसभा में हुए खर्च का हिसाब भी अफसरों से मांग लिया।

ये भी पढ़ें: अफसर सो रहें हैं...लोग रो रहें हैं; पानी की समस्या पर भड़कीं पूर्व सीएम वसुंधरा; लगा दी क्लास

Rajasthan News:  'Heat Waves' Now Rising in Politics Too; Vasundhara Raje’s Tweet Triggers Political Turmoil
अफसरों की कार्यप्रणाली पर नाराज हुई पूर्व सीएम वसुंधरा राजे। - फोटो : @VasundharaBJP

क्या जनता को प्यास नहीं लगती? 
अपने पहले ट्वीट में राजे ने अधिकारियों से सवाल करते हुए कहा कि क्या प्यास सिर्फ अफसरों को ही लगती है। गर्मी में पेयजल संकट के कारण जनता त्रस्त है और अफसर तृप्त हैं। पानी कागजों में नहीं, लोगों के होठों तक पहुंचे। अफसर सो रहे हैं और लोग रो रहे हैं। मैं ऐसा नहीं होने दूंगी। रायपुर कस्बे के ग्रामीणों की पेयजल संकट की शिकायत पर जलजीवन मिशन और जलदाय विभाग के अफसरों को त्वरित समाधान के सख्त निर्देश दिए।

Rajasthan News:  'Heat Waves' Now Rising in Politics Too; Vasundhara Raje’s Tweet Triggers Political Turmoil
अफसरों से मांगा हिसाब। - फोटो : @VasundharaBJP

पाई-पाई का हिसाब दो
अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीजी ने जल जीवन मिशन में 42 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। पाई-पाई का हिसाब दो कि झालावाड़ के हिस्से की राशि का आपने क्या किया? पेयजल संकट निवारण के लिए हमारी सरकार तो पैसा दे रही है, लेकिन अफसर योजनाओं की सही क्रियान्विति नहीं कर रहे। इसलिए राजस्थान के लोग प्यास से व्याकुल हैं। यह तो अप्रैल का हाल है। जून-जुलाई में क्या होगा? अधीक्षण अभियंता सहित उपस्थित कोई भी अधिकारी मुझे संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। लोगों के धैर्य की परीक्षा मत लीजिए। झालावाड़ में ऐसा हरगिज नहीं चलेगा।



ये भी पढ़ें: Jodhpur News: शातिर चोर गैंग का भंडाफोड़, कंठी चोरी के मामले में शामिल महिला गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan News:  'Heat Waves' Now Rising in Politics Too; Vasundhara Raje’s Tweet Triggers Political Turmoil
सामने आई पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की नाराजगी। - फोटो : @VasundharaBJP
राजे के बयान के मायने और असर क्या? 
राजस्थान की राजनीति की गहरी समझ रखने वाले सीनियर जर्नलिस्ट अंकित तिवाड़ी वसुंधरा राजे के इस ट्वीट पर लिखते हैं कि यह राजस्थान की राजनीति में सामान्य पोस्ट नहीं है। इस ट्वीट के जरिए राजे ने भले सरकार को सीधे तौर पर निशाने पर नहीं लिया। लेकिन, पेयजल संकट के लिए सरकार की कंटिनजेंसी प्लान और जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। राजे का यह ट्वीट बीजेपी के लिए बड़ी परेशानियां लेकर आने वाला है क्योंकि अब पेयजल संकट समाधान को लेकर सरकार दावों की पोल उन्हीं के दिग्गज नेता ने सोशल मीडिया पर खोल दी है। ऐसे में सरकार की घेराबंदी के लिए यह कांग्रेस के लिए बड़ा मौका होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed