फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan News: अक्षय तृतीया पर भी बाजार से सोने-चांदी की चमक गायब, पिछले साल से 15 प्रतिशत भी बिक्री नहीं

Tue, 29 Apr 2025 05:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 29 Apr 2025 05:53 PM IST
सार

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर अबूझ सावे पर प्रदेश में सोने-चांदी की खरीद की परंपरा रही है। लेकिन इस बार इन कीमती धातुओं की कीमतों में जो आग लगी है, उससे बाजार की चमक फीकी पड़ गई है। 
 
विज्ञापन
Jaipur News: Even on Akshaya Tritiya shine of gold-silver is missing from market, jewelers told reason behind
अक्षय तृतीया पर भी सोने-चांदी के कारोबार की चमक फीकी - फोटो : अमर उजाला

अमरीका के टैरिफ वॉर का असर सोने-चांदी के बाजारों पर किस कदर हावी रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अक्षय तृतीया पर भी राजस्थान के जवाहरात व्यवसायी खाली बैठे हैं। इस टैरिफ वॉर के चलते पिछले साल के मुकाबले सोने की कीमतें लगभग दोगुने स्तर पर पहुंच गई हैं।

यह भी पढ़ें- Bikaner Foundation Day: बीकानेर यानी रेगिस्तान की गोद में रची तहजीब, जहां दिलों में बसती रवायत
 
Jaipur News: Even on Akshaya Tritiya shine of gold-silver is missing from market, jewelers told reason behind
अक्षय तृतीया पर भी सोने-चांदी के कारोबार की चमक फीकी - फोटो : अमर उजाला

सराफा कारोबारी भीम सिंह का कहना है कि पिछले साल अक्षय तृतीया पर 24 कैरेट सोने की कीमत 64 हजार रुपये थी। वहीं, आज मंगलवार को जयपुर में 24 कैरेट सोने के भाव 98800 रुपये हैं। यानी पिछले साल के मुकाबले कीमतों में 154 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हुआ है।
 
Jaipur News: Even on Akshaya Tritiya shine of gold-silver is missing from market, jewelers told reason behind
अक्षय तृतीया पर भी सोने-चांदी के कारोबार की चमक फीकी - फोटो : अमर उजाला

15 प्रतिशत रह गया कारोबार
सराफा कारोबारी अश्विनी तिवाड़ी का कहना है कि अक्षय तृतीया पर जयपुर में जवाहरात की दुकानों पर पैर रखने की जगह नहीं मिलती थी, लेकिन आज दुकानें खाली हैं। पिछले साल के मुकाबले कारोबार 15 प्रतिशत से भी कम रह गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jaipur News: Even on Akshaya Tritiya shine of gold-silver is missing from market, jewelers told reason behind
अक्षय तृतीया पर भी सोने-चांदी के कारोबार की चमक फीकी - फोटो : अमर उजाला

कारोबारी भीम सिंह का कहना है कि पिछले साल उन्होंने अक्षय तृतीया पर 50 से ज्यादा सोने के सिक्के बेचे थे। लेकिन इस बार बिक्री शून्य रही है। कोई भी खरीददार नहीं आ रहा।

यह भी पढ़ें- Churu News: सेना के जवान को 10 साल बेटे ने दी मुखाग्नि, तीन किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
 
विज्ञापन
Jaipur News: Even on Akshaya Tritiya shine of gold-silver is missing from market, jewelers told reason behind
अक्षय तृतीया पर भी सोने-चांदी के कारोबार की चमक फीकी - फोटो : अमर उजाला

जयपुर में औसतन 50 किलो होती है खपत
अक्षय तृतीय पर जयपुर में औसतन 50 किलो से ज्यादा सोने की खपत होती है। लेकिन इस बार बाजार खाली पड़े हैं। अबूझ सावों के चलते जिन्हें बहुत जरूरत है वे ही सोने-चांदी की खरीद कर रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed