जयपुर शहर के जौहरी बाजार इलाके में एक बार फिर बवाल की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिस पर अब जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर सख्त टिप्पणी कर कहा कि जयपुर के अमन और शांति को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
Jaipur: MP मंजू शर्मा बोलीं- बालमुकुंदाचार्य की कोई गलती नहीं, माहौल बिगाड़ने वाले पाकिस्तान जाकर रह सकते हैं
Jaipur News: सांसद मंजू शर्मा ने सवाल उठाया कि ये भीड़ तय करे कि वह देश के साथ है या नहीं? उन्होंने कहा कि देश में एक बहुत बड़ी त्रासदी घटी है, जिसमें निर्दोषों को निशाना बनाया गया। ऐसे समय में देश के विरोध में माहौल बनाना बेहद निंदनीय है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'जिन्होंने बवाल किया, वे बताएं- देश के साथ हैं या नहीं'
सांसद ने विधायक बालमुकुंद आचार्य का बचाव करते हुए कहा कि विधायक जी ने तो केवल पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसमें कोई गलत बात नहीं है। मंजू शर्मा ने सवाल उठाया कि अगर कोई पाकिस्तान और आतंकवाद का विरोध कर रहा है तो क्या उसके खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करना उचित है? उन्होंने साफ कहा कि विधायक जी ने कोई गलती नहीं की, फिर भी इंसानियत के नाते उन्होंने माफी मांगी है।
'26 निहत्थे लोगों की हत्या को नहीं भूले देशवासी'
मंजू शर्मा ने कहा कि हाल ही पहलगाम में निहत्थे 26 लोगों को बेरहमी से मार डाला गया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उन मासूमों की क्या गलती थी? आज पूरा देश पाकिस्तान के इस अमानवीय कृत्य की निंदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस पर विरोध कर रहे हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि वे किसके साथ खड़े हैं।
यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: 48 घंटे में देश छोड़ने के निर्देश से हड़कंप, 18 सदस्यीय पाकिस्तानी परिवार का टूटा सपना
'जयपुर में वर्षों से लोग भाईचारे से रहते आए हैं'
मंजू शर्मा ने कहा कि जयपुर एक ऐसा शहर है जहां पीढ़ियों से सभी समुदायों के लोग प्रेम और भाईचारे के साथ रहते आए हैं। उन्होंने दोहराया कि कुछ शरारती तत्वों की वजह से इस अमन-चैन को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर किसी को पाकिस्तान या आतंकियों से इतनी ही हमदर्दी है, तो वे जाकर वहीं बस सकते हैं। लेकिन जयपुर और राजस्थान की फिजा को खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
प्रशासन को दिए सख्त निर्देश
सूत्रों के अनुसार, सांसद ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि बवाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और शहर में कानून व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखा जाए।