राजधानी जयपुर स्थित प्राचीन आस्था केंद्र श्री गोविंददेवजी मंदिर में सोमवार को होली उत्सव भक्ति, उल्लास और परंपरा के अद्भुत संगम के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जैसे ही ठाकुरजी की विशेष झांकी के पट खुले, पूरा वातावरण भगवान के जयघोष से गूंज उठा।
Jaipur News: गोविंददेवजी मंदिर में पुष्पों और गुलाल की होली, भक्ति रस में डूबा मंदिर परिसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Priya Verma
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:12 PM IST
सार
परंपरा और आस्था के संगम के साथ श्री गोविंददेवजी मंदिर में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। ठाकुरजी की विशेष झांकी और पुष्पों की होली ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन