सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Bhajan Lal and Deputy Chief Minister Diya Kumari celebrated Holi with public

CM भजनलाल और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आमजन संग मनाई होली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से महक उठा राजस्थान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 04 Mar 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में होली का त्योहार प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने निवास पर आमजन और प्रदेशभर से आए लोगों के साथ गुलाल खेलकर होली का उत्सव मनाया। वहीं, डिप्टी सीएम ने सिविल लाइंस में फूल की होली खेली।

Rajasthan  CM Bhajan Lal and Deputy Chief Minister Diya Kumari celebrated Holi with public
आम लोगों के साथ होली मनाते सीएम और डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में होली के दूसरे दिन प्रदेशभर में रंगों और उत्सव का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने निवास पर आमजन और प्रदेशभर से आए शुभकामनाएं देने वालों के साथ होली का उत्सव मनाया। मुख्यमंत्री ने गुलाल के साथ लोगों के साथ होली खेलकर होली की परंपरा को जीवंत बनाए रखा। इस अवसर पर बृजनगर की भारतीय कला संस्थान की होली पार्टी और फतेहपुर शेखावटी की गोवत्स फाग मंडली ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे कार्यक्रम का रंग और भी बढ़ गया।

Trending Videos


डिप्टी सीएम ने खेली फूल की होली
सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ फूलों की होली खेली। उन्होंने उपस्थित सभी को गुलाल लगाकर और पुष्प वर्षा कर सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक गीतों के बीच पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बाड़मेर में करोड़पति पिता की बेटी ग्रहण करेंगी जैन दीक्षा, सांसारिक जीवन को कहेंगी अलविदा

डिप्टी सीएम ने दी होली की बधाई?
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि होली केवल त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह और विश्वास उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करता है। राजस्थान में होली का यह उत्सव न केवल रंगों और संगीत में बल्कि सामाजिक संदेश और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भी भरा रहा, जिसने प्रदेशवासियों में उल्लास और भाईचारे की भावना को और गहरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed