Rajasthan: ईरान सुप्रीम लीडर की मौत पर जयपुर में शिया समुदाय का प्रदर्शन, काले वस्त्र पहनकर निकाला जुलूस
जयपुर के पुराने शहर में ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अयातुल्लाह खामनेई के निधन की खबर के बाद लोगों ने जामा मस्जिद से सुभाष चौक तक जुलूस निकाला। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर नाराजगी जताई गई। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा।
विस्तार
जयपुर में ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अयातुल्लाह खामनेई के निधन की खबर के बाद पुराने शहर में लोगों की भावनाएँ सड़कों पर नजर आईं। पिंक सिटी के जामा मस्जिद इलाके से बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं काले वस्त्र धारण कर हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जुलूस के रूप में निकले।
जुलूस जामा मस्जिद से रवाना होकर सुभाष चौक सर्किल तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को लेकर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने अमेरिका और इजराइल की नीतियों के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी किया। भीड़ में शामिल महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराते हुए इसे वैश्विक मुस्लिम समुदाय से जुड़ा मुद्दा बताया।
पढ़ें: पश्चिम एशिया में तनाव: उमरा करने सऊदी गए नागौर के 45 श्रद्धालु मक्का में फंसे, उड़ानें हुईं रद्द; चिंता
स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही।