सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Lunar Eclipse: Sight of Blood Moon in the sky on Holi will be visible at this time in the cities of Rajasthan

Lunar Eclipse: होली पर आसमान में ‘ब्लड मून’ का नजारा, राजस्थान के शहरों में इतने बजे दिखेगा चंद्रग्रहण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sabahat Husain Updated Tue, 03 Mar 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
सार

3 मार्च को पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। चंद्रमा पृथ्वी की छाया में जाकर तांबे-लाल ‘ब्लड मून’ जैसा दिखेगा। भारत में यह पूर्ण रूप से नहीं दिखेगा, बल्कि चंद्रोदय के समय कुछ मिनटों के लिए आंशिक ‘ग्रस्तोदय’ रूप में नजर आएगा।

Lunar Eclipse: Sight of Blood Moon in the sky on Holi will be visible at this time in the cities of Rajasthan
सांकेतिक - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

होली के रंगों के बीच इस बार आसमान में भी अद्भुत खगोलीय दृश्य देखने को मिलेगा। 3 मार्च, मंगलवार को पूर्णिमा के अवसर पर पूर्ण चंद्रग्रहण की घटना घटित होगी। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की पूर्ण छाया से गुजरेगा और तांबे-लाल रंग में दिखाई देगा, जिसे आम तौर पर ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। हालांकि भारत में यह चंद्रग्रहण पूर्ण रूप में नजर नहीं आएगा, बल्कि चंद्रोदय के समय आंशिक रूप से कुछ मिनटों के लिए दिखाई देगा। खगोलविदों के अनुसार यह ‘ग्रस्तोदय’ की स्थिति होगी, यानी चंद्रमा उदित होते समय पहले से ही ग्रहण लगा हुआ रहेगा।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के शहरों में ग्रहण का समय

  •  उदयपुर – शाम 6:38 से 6:43 बजे तक
  •  बीकानेर – शाम 6:38 से 6:47 बजे तक
  •  जैसलमेर – शाम 6:49 से 6:56 बजे तक
  •  गंगानगर – शाम 6:35 से 6:47 बजे तक
  •  हनुमानगढ़ – शाम 6:33 से 6:45 बजे तक
  •  सीकर – शाम 6:30 से 6:40 बजे तक
  •  चूरू – शाम 6:30 से 6:38 बजे तक
  •  दौसा – शाम 6:26 से 6:34 बजे तक
  •  अलवर – शाम 6:25 से 6:34 बजे तक
  •  करौली – शाम 6:23 से 6:31 बजे तक
  •  भरतपुर – शाम 6:21 से 6:30 बजे तक
  •  धौलपुर – शाम 6:20 से 6:28 बजे तक
  •  कोटा – शाम 6:29 से 6:35 बजे तक
  •  चित्तौड़गढ़ – शाम 6:33 से 6:38 बजे तक
  •  अजमेर – शाम 6:33 से 6:41 बजे तक
  • भीलवाड़ा – शाम 6:34 से 6:40 बजे तक
  • जयपुर – शाम 6:28 से 6:36 बजे तक
  • जोधपुर शाम 6:26 से  6: 47 बजे तक

पढ़ें: पश्चिमी राजस्थान तपने लगा: जोधपुर-जैसलमेर समेत कई जिलों में 35 डिग्री के ऊपर पारा, गर्म हवाओं से बेहाल हुआ दिन


ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 3:20 बजे मानी जा रही है, लेकिन उस समय राजस्थान में चंद्रोदय नहीं होगा। आंशिक ग्रहण की समाप्ति शाम लगभग 6:47 बजे होगी। ऐसे में अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के अनुसार कुछ मिनटों तक ही यह दृश्य देखा जा सकेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है। पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा सूर्य की नीली रोशनी के बिखर जाने और लाल प्रकाश के चंद्रमा तक पहुंचने के कारण चंद्रमा ताम्र-लाल रंग में नजर आता है। होली के उल्लास के बीच यह खगोलीय संयोग प्रदेशवासियों के लिए उत्साह और जिज्ञासा का विषय बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed