{"_id":"68555e5c6273f22aca0fd181","slug":"rajasthan-monsoon-2025-heavy-monsoon-rain-jaipur-sikar-and-kota-road-collapse-2025-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में मानसून की झमाझम: जयपुर में सड़क धंसी, सीकर में बाइक बही, कई जिलों में सड़कें जलमग्न; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में मानसून की झमाझम: जयपुर में सड़क धंसी, सीकर में बाइक बही, कई जिलों में सड़कें जलमग्न; तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 06:45 PM IST
सार
राजस्थान में मानसून की जोरदार शुरुआत के साथ कई जिलों में भारी बारिश हुई। झमाझम बरसात के कारण जयपुर में सड़क धंसी गई तो सीकर में बाइक बह गई। वहीं, कोटा बैराज का गेट भी खोलना पड़ गया। बारिश से लोगों को राहत मिली, लेकिन उन्हें समस्या का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 7
राजस्थान में झमाझम बारिश की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में मानसून की एंट्री के साथ ही शुक्रवार को कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। राजधानी जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, सीकर, दौसा और बूंदी सहित कई इलाकों में सुबह से रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। मौसम विभाग ने राज्य के 28 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
Trending Videos
2 of 7
राजस्थान में झमाझम बारिश की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर में बदला मौसम, छाया अंधेरा
जयपुर में दोपहर करीब 1:30 बजे आसमान में घने बादल छा गए और अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। मानसरोवर इलाके में बारिश के दौरान एक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। इस कारण करीब 15 फीट गहरा और 60 फीट लंबा गड्ढा बन गया, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
राजस्थान में झमाझम बारिश की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
गंगा-जमुना पेट्रोल पंप के पास सड़क धंसी
गोपालपुरा बाईपास स्थित टीएन मिश्रा मार्ग और गंगा-जमुना पेट्रोल पंप के पास सड़क धंसने की घटना ने नगर नियोजन और जलापूर्ति विभागों की लापरवाही को उजागर कर दिया। इस मामले में जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अभियंताओं के बीच जिम्मेदारी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। JDA के अधीक्षण अभियंता दीपक माथुर ने PHED पर आरोप लगाया कि पानी की लाइन फटने के कारण सड़क धंसी है। वहीं, PHED के एईएन ने दावा किया कि सड़क निर्माण में तकनीकी खामी के चलते बारिश का पानी नीचे गया और कटाव के कारण सड़क बैठ गई।
4 of 7
राजस्थान में झमाझम बारिश की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
लाइन रिपेयर के बाद होगी मरम्मत
PHED के अधिकारियों ने जानकारी दी कि टूटी हुई पाइपलाइन को जल्द ठीक कर दिया जाएगा। इसके बाद JDA द्वारा सड़क की मरम्मत शुरू की जाएगी, जिसमें करीब दो दिन का समय लग सकता है। तब तक यह मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन
5 of 7
राजस्थान में झमाझम बारिश की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर की सड़कों पर जलभराव, यातायात अस्त-व्यस्त
जयपुर के एमआई रोड, टोंक रोड, जगतपुरा अंडरपास, मानसरोवर और गोपालपुरा सहित कई हिस्सों में जलभराव से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। कई दोपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए और लोग घंटों तक फंसे रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।