{"_id":"6865ec6e9c18ef68b708c4ff","slug":"rajasthan-monsoon-update-heavy-rainfall-wreaks-havoc-over-7-5-inches-of-rain-in-tonk-and-bhilwara-2025-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Monsoon Update: भारी बारिश से हालात बिगड़े, टोंक, भीलवाड़ा में साढ़े 7 इंच से ज्यादा पानी बरसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Monsoon Update: भारी बारिश से हालात बिगड़े, टोंक, भीलवाड़ा में साढ़े 7 इंच से ज्यादा पानी बरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 03 Jul 2025 08:07 AM IST
सार
राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बुधवार को भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और टोंक में अत्यधिक भारी वर्षा हुई। टोंक व भीलवाड़ा में सात इंच से ज्यादा पानी बरसा।
विज्ञापन
1 of 4
भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रदेश में बीते 48 घंटों में हुई जोरदार बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। टोंक के लांबा हरिसिंह क्षेत्र में सबसे ज्यादा साढ़े पौने नौ इंच पानी बरसा। वहीं भीलवाड़ा में बुधवार को साढ़े 7 इंच पानी बरसा। मौसम विभाग ने आज फिर से यहां अति भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। एक जून से अब तक प्रदेश में भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा 622 एमएम बारिश हो चुकी है।
इनके अलावा जयपुर, कोटा, अजमेर, चित्तौड़गढ़, पाली, बांसवाड़ा, ब्यावर में भी तेज बारिश हुई। कोटा जिले के मोड़क कस्बे में बाढ़ के हालात हैं। घर, स्कूल, हॉस्पिटल, एटीएम तक में पानी भर गया। चित्तौड़गढ़ में करीब 13 इंच बरसात होने से कई गांवों का शहर से संपर्क कट गया।
2 of 4
वन विभाग की चौकी डूबी
- फोटो : अमर उजाला
भीलवाड़ा में आज फिर अति भारी वर्षा की चेतावनी
गुरुवार को भी प्रदेश में मानसून जबरदस्त रूप से सक्रिय नजर आ रहा है। इसमें भीलवाड़ा में आज भी अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अजमेर में भी अति भारी वर्षा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, जालौर, नागौर और पाली में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
भारी बारिश के चलते प्रदेश के बांधों में भी जोरदार आवक हो रही है। बुधवार को हुई भारी बारिश के चलते बांधों में 180 एमक्यूएम पानी की आवक हुई। जयपुर सहित आसपास के जिलों की जीवनरेखा बीसलपुर बांध में बीते 24 घंटों के दौरान जबरदस्त आवक हुई है, जिससे बांध का जल स्तर 313.12 मीटर पर पहुंच गया है। एक जुलाई को बांध का स्तर 312.62 मीटर था। बांध के कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश के चलते त्रिवेणी नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कोटा बैराज के 8 गेट खोले
- फोटो : सोशल मीडिया
कोटा बैराज के 19 में से 8 गेट खोले गए हैं। भारी बारिश के बीच राणा प्रताप सागर बांध के 2 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। जवाहर सागर बांध के 3 गेट खोले गए हैं। जिले के बस्सी इलाके में 6 छोटे बांध पूरे भर गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।