सब्सक्राइब करें

जैसलमेर बस अग्निकांड: बस क्यों बन गई थी 26 लोगों की चिता? FSL रिपोर्ट में सामने आई आग लगने की वजह, जानें...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 Oct 2025 07:34 PM IST
सार

Jaisalmer Bus Fire Accident Revealed: जैसलमेर बस हादसे की FSL रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आग एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी थी। जांच में किसी विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई। हादसे में 26 लोगों की जान गई थी। बस मालिक, चालक और निर्माता गिरफ्तार किए गए हैं।
 

विज्ञापन
Jaisalmer Bus Fire Accident: A short circuit in AC of a bus carrying 57 people caused fire, FSL report reveals
जैसलमेर बस अग्निकांड का हुआ खुलासा - फोटो : अमर उजाला

जैसलमेर जिले के थैयत गांव के पास हुए दर्दनाक बस हादसे की फॉरेंसिक रिपोर्ट (FSL) सामने आ गई है। रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि यह हादसा बस के एयर-कंडीशनिंग सिस्टम (AC) में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ था। यह हादसा 14 अक्तूबर को उस समय हुआ जब एक निजी बस जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी और रवाना होने के करीब 10 मिनट बाद ही उसमें आग लग गई। इस भीषण आग में 26 यात्रियों की मौत हो गई थी।


 

Trending Videos
Jaisalmer Bus Fire Accident: A short circuit in AC of a bus carrying 57 people caused fire, FSL report reveals
जैसलमेर बस अग्निकांड में अब तक 26 लोगों की हो चुकी मौत - फोटो : अमर उजाला

FSL जांच में नहीं मिले विस्फोटक या पटाखे
जोधपुर और जयपुर की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की संयुक्त टीमों ने घटनास्थल की विस्तृत जांच की। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि बस में कोई विस्फोटक पदार्थ या पटाखे मौजूद नहीं थे। जांच में यह पाया गया कि आग बस की छत पर लगे एसी यूनिट से शुरू हुई, जिसकी वायरिंग सीधे इंजन से जुड़ी हुई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaisalmer Bus Fire Accident: A short circuit in AC of a bus carrying 57 people caused fire, FSL report reveals
जैसलमेर बस हादसे में अब तक 26 लोगों की मौत - फोटो : Jaisalmer Bus Fire Incident: Death Toll Rises to 26, Injured Admitted in Jodhpur Hospital

वायरिंग की चिंगारी से बढ़ी आग, ऑक्सीजन ने और भड़काया
एक अधिकारी ने बताया कि वायरिंग से उठी चिंगारी के कारण बस के अंदर धुआं और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस फैल गई, जिससे यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ हुई। जैसे ही एक खिड़की टूटी, बाहर से आए ऑक्सीजन प्रवाह ने आग की लपटों को और बढ़ा दिया। रिपोर्ट के अनुसार, बस के टायर, फ्यूल टैंक और निचला हिस्सा सुरक्षित पाया गया, जिससे पुष्टि हुई कि आग ऊपर के हिस्से से शुरू हुई थी।

यह भी पढ़ें- त्रासदी: खून से लथपथ शवों में खुद के बेटे को न पहचान पाया एंबुलेंस चालक, घर पहुंचा तो खिसकी पैरों तले जमीन
 

Jaisalmer Bus Fire Accident: A short circuit in AC of a bus carrying 57 people caused fire, FSL report reveals
जैसलमेर बस आग हादसा - फोटो : अमर उजाला

पटाखे भीगे मिले, हादसे से नहीं था संबंध
जांच में यह भी पाया गया कि बस के लगेज कम्पार्टमेंट में जो पटाखे मिले थे, वे पानी में भीगे हुए थे और उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं था। इस तरह किसी बाहरी विस्फोटक के कारण आग लगने की संभावना पूरी तरह से खारिज कर दी गई।
 

विज्ञापन
Jaisalmer Bus Fire Accident: A short circuit in AC of a bus carrying 57 people caused fire, FSL report reveals
बस हादसे में जले महिपाल सिंह की इलाज के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला

लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी
जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि जांच में गंभीर लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि बस मालिक, चालक और बॉडी निर्माता को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या बस के एसी सिस्टम को फिट करने के दौरान मानक सुरक्षा प्रक्रिया का पालन किया गया था या नहीं।


यह भी पढ़ें- Anta By-Election: नरेश मीणा को लेकर भाजपा का बड़ा बयान, कहा- नामांकन वापसी तक इंतजार करें, बहुत कुछ होना बाकी


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed