सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Married woman sets herself on fire in Jaisalmer tries to jump in front of truck admitted in critical condition

Rajasthan News: जैसलमेर में विवाहिता ने खुद को लगाई आग, ट्रक के आगे कूदने की कोशिश भी की; गंभीर हालत में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaisalmer News: जैसलमेर में विवाहिता ने घर में खुद को बंद कर आग लगा ली। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर बचाया, पर वह सड़क पर भागकर ट्रक के आगे कूदने लगी। लेकिन लोगों ने रोककर उसकी जान बचाई। फिलहाल वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Married woman sets herself on fire in Jaisalmer tries to jump in front of truck admitted in critical condition
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 35 वर्षीय विवाहिता ने मानसिक तनाव के चलते आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। महिला ने पहले अपने ही घर के कमरे में खुद को बंद कर आग लगा ली और इसके बाद भी उसकी हालत इतनी अस्थिर थी कि वह बाहर निकलते ही सड़क की ओर भागी और एक ट्रक के आगे कूदने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों की तत्परता से उसकी जान बचाई जा सकी।

Trending Videos


कमरे में खुद को बंद कर लगाई आग
जानकारी के अनुसार, महिला गुरुवार को घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने घर के मंदिर में जल रहे दीपक से अपने कपड़ों में आग लगा ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कमरे में रखा बिस्तर, कपड़े तथा अन्य घरेलू सामान भी आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के बाहर खेल रहे बच्चों ने जब अंदर से महिला की चीख-पुकार सुनी, तो तुरंत पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। काफी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला गया और आग बुझाने का प्रयास किया गया।

बाहर निकलते ही सड़क की ओर भागी
ग्रामीणों ने जैसे-तैसे महिला को आग से बचा लिया, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति उस समय बेहद अस्थिर थी। बाहर निकलते ही वह बदहवास हालत में सड़क की तरफ दौड़ी और वहां से गुजर रहे एक ट्रक के सामने कूदने की कोशिश की।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर महिला को पकड़ लिया और इस दूसरी बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो मामला और गंभीर हो सकता था।

पढ़ें- नमाजी को जिंदा जलाने का मामला: टोंक में पेट्रोल डालकर शख्स को लगा दी आग, इमाम पर आरोप; पीड़ित की जयपुर में मौत

108 एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसी महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना में महिला के घर को भी भारी नुकसान हुआ है। आग लगने से कमरे में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। परिवार को आर्थिक रूप से भी बड़ा झटका लगा है।

मानसिक अवसाद से जूझ रही थी महिला
मोहनगढ़ थाना अधिकारी बाबूराम डेलू ने बताया कि महिला लंबे समय से डिप्रेशन से पीड़ित थी और उसका इलाज भी चल रहा था। उसके पति कस्बे में चाय का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ शुरू की। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला द्वारा उठाया गया यह कदम केवल मानसिक अवसाद का परिणाम था या इसके पीछे कोई पारिवारिक या अन्य कारण भी जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed