{"_id":"6a2e90a0298cf83ad3039d18","slug":"car-carrying-pilgrims-returning-from-tanot-collides-with-tractor-trolley-one-dead-four-critically-injured-passerby-saves-several-lives-jaisalmer-news-c-1-1-noi1407-4393071-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: तनोट माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, एक की मौत; चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: तनोट माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, एक की मौत; चार घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: जैसलमेर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार
जैसलमेर में तनोट माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक महिला की हालत नाजुक होने पर उसे जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घायलों को अस्पताल लाया गया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जैसलमेर के तनोट माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की खुशियों भरी यात्रा रविवार को दर्दनाक हादसे में बदल गई। रामगढ़ क्षेत्र में सोनू और पारेवर के बीच एक कार सड़क पर चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन ट्रॉली के पिछले हिस्से में जा घुसा। हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए थे। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहन से घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बीकानेर के नोखा क्षेत्र के बताए जा रहे श्रद्धालु
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र के निवासी हैं। वे तनोट माता के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोनू-पारेवर मार्ग पर उनकी कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
राहगीर बना मददगार, शुरू कराया रेस्क्यू
हादसे के समय पीछे से अपने वाहन में आ रहे वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत वाहन रोका और घायलों की मदद में जुट गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि समय पर राहत कार्य शुरू नहीं होता तो नुकसान और अधिक बढ़ सकता था। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सका।
एक मृत, चार का इलाज जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को तत्काल जैसलमेर के राजकीय जवाहर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार घायलों का उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों में एक महिला की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है और उन पर चिकित्सकों की विशेष निगरानी रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें- जयपुर में ACB की कार्रवाई: बेंगलुरु पुलिस की महिला एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप
हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने के बाद संबंधित थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस प्रारंभिक जांच के आधार पर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। यह जांच की जा रही है कि दुर्घटना तेज गति, दृश्यता की कमी या किसी अन्य वजह से हुई।
सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और राजमार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। तनोट मार्ग पर हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते-जाते हैं। ऐसे में सड़क सुरक्षा के इंतजामों को और मजबूत करने की जरूरत महसूस की जा रही है।
फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।