फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer News: Man Found Hanging from Transmission Line Pole, Police Probe Mysterious Death

Jaisalmer News: ट्रांसमिशन लाइन के पोल से लटका मिला युवक का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Fri, 24 Jul 2026 08:08 AM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 08:08 AM IST
सार

फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के छोड़िया गांव में ट्रांसमिशन लाइन के पोल से युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Jaisalmer News: Man Found Hanging from Transmission Line Pole, Police Probe Mysterious Death
जैसलमेर में कंपनी कर्मचारी की संदिग्ध मौत

विस्तार

जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के छोड़िया गांव में गुरुवार को एक युवक का शव ट्रांसमिशन लाइन के पोल से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू की। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सरभेश्वर सिंह पुत्र विक्रम सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले का निवासी था। सरभेश्वर सिंह जैसलमेर में संचालित जेएसडब्ल्यू कंपनी में कार्यरत था और अपनी पत्नी के साथ कंपनी के निकट रह रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक: अब राजस्थान के बांसवाड़ा में बवाल, कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि सरभेश्वर सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उसने यह भी बताया कि वह अत्यधिक शराब का सेवन करता था। पुलिस ने पत्नी के बयान दर्ज कर लिए हैं और उन्हें जांच का हिस्सा बनाया है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है और सभी संभावित पहलुओं से मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया। एफएसएल विशेषज्ञों ने घटनास्थल का परीक्षण कर आवश्यक नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने आएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर मामले की जांच जारी रखी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी तथ्यों की गहन पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने से पहले किसी भी संभावना पर अंतिम टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर घटना से जुड़े हर पहलू की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed