{"_id":"6a49fceff69c21d29d063ba4","slug":"dust-storm-wreaks-havoc-in-jaisalmer-solar-panel-torn-from-hotel-roof-falls-on-a-scooter-grandfather-critically-injured-two-young-grandsons-hospitalized-jaisalmer-news-c-1-1-noi1407-4468647-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैसलमेर में आंधी बनी आफत: होटल की छत से गिरी सोलर प्लेट; स्कूटी सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैसलमेर में आंधी बनी आफत: होटल की छत से गिरी सोलर प्लेट; स्कूटी सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल
Sun, 05 Jul 2026 12:31 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: जैसलमेर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:31 PM IST
सार
जैसलमेर में तेज आंधी और बारिश के दौरान होटल की छत से भारी सोलर प्लेटें सड़क पर गिर गईं। हादसे में स्कूटी से जा रहे दादा और उनके दो पोते घायल हो गए। दादा की हालत गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर रेफर किया गया। घटना के बाद सोलर पैनलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
सोलर प्लेट गिरने से एक परिवार के तीन लोग घायल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर में शनिवार शाम आई तेज आंधी और बारिश एक परिवार के लिए बड़ी त्रासदी बन गई। शहर की गांधी कॉलोनी में तेज तूफानी हवाओं के कारण एक होटल की छत पर लगी भारी सोलर प्लेटें उखड़कर सड़क पर गिर गईं। उसी समय स्कूटी से गुजर रहे एक ही परिवार के तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दादा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके दो मासूम पोते भी चोटिल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार शाम अचानक तेज धूलभरी आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। इसी दौरान गांधी कॉलोनी स्थित होटल की छत पर लगी सोलर प्लेटें तेज हवा का दबाव नहीं झेल सकीं और नीचे सड़क पर आ गिरीं। उसी समय सुभाष खत्री अपने दो पोतों श्याम और ऋषभ के साथ स्कूटी से वहां से गुजर रहे थे। भारी सोलर प्लेट सीधे उनके ऊपर गिर गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने बचाई जान
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और तीनों घायलों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने सुभाष खत्री की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया। वहीं, दोनों बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
एम्बुलेंस नहीं मिलने पर परिजनों ने जताई नाराजगी
घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठे। परिजनों का आरोप है कि गंभीर घायल को रेफर किए जाने के बावजूद समय पर सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने भी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल उठाए।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कराई निजी एम्बुलेंस की व्यवस्था
घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमरदीन फकीर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और निजी एम्बुलेंस की व्यवस्था कर गंभीर घायल सुभाष खत्री को जोधपुर रवाना कराया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
ये भी पढ़ें- झुंझुनूं में गजब का विकास: खंभे हटाए बिना ही बना दी सड़क; लोगों ने पूछा- हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
एक गाय की भी हुई मौत
तेज तूफान के कारण होटल की छत से सोलर प्लेटों के साथ अन्य निर्माण सामग्री भी सड़क पर बिखर गई। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक बेसहारा गाय की भी मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर यातायात बहाल कराया।
पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली थाना अधिकारी सूरजाराम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज तूफानी हवा के कारण होटल की छत पर लगी सोलर प्लेटों के उखड़ने की बात सामने आई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सोलर पैनलों की फिटिंग निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप थी या नहीं। यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस हादसे ने एक बार फिर भवनों की छतों पर लगाए जाने वाले भारी सोलर सिस्टम की सुरक्षा और नियमित तकनीकी जांच की आवश्यकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।