सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Major operation by security agencies at the Jaisalmer border suspicious youth detained

Jaisalmer: जैसलमेर बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई; हिरासत में युवक, सीमा पार नेटवर्क से कनेक्शन की आशंका से हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

 Jaisalmer: जैसलमेर बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध गतिविधियों के चलते मुश्ताक अली नामक युवक को हिरासत में लिया है। उस पर सीमा पार नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। मोबाइल, कॉल डिटेल और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच जारी है, जबकि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

Major operation by security agencies at the Jaisalmer border suspicious youth detained
जैसलमेर में संदिग्ध युवक हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। खुफिया तंत्र को लंबे समय से उसकी गतिविधियों को लेकर संवेदनशील सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे डिटेन किया। फिलहाल उससे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।



संदिग्ध की पहचान आई सामने
सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवक की पहचान मुश्ताक अली पुत्र नवीबक्स के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक सीमावर्ती क्षेत्र का निवासी है और उसकी कुछ गतिविधियां सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थीं। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि वह सीमा पार स्थित तत्वों तक संवेदनशील सूचनाएं पहुंचाने वाले नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी भी एजेंसी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों से चल रही थी निगरानी
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को पिछले कुछ समय से युवक के संपर्कों, गतिविधियों और संचार माध्यमों को लेकर लगातार इनपुट मिल रहे थे। इन सूचनाओं में संकेत मिले थे कि वह कुछ ऐसे व्यक्तियों के संपर्क में है, जिनकी गतिविधियां राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से संदिग्ध मानी जा रही हैं।
विज्ञापन


संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से की दबिश
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य विशेष शाखा की तकनीकी सेल, बीआई स्टाफ पोकरण और स्थानीय नाचना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में गोपनीयता बनाए रखी, ताकि किसी प्रकार की सूचना लीक न हो और जांच प्रभावित न हो। हिरासत में लेने के बाद युवक को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

मोबाइल, कॉल डिटेल और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच तेज
सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां युवक के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य डिजिटल उपकरणों की बारीकी से जांच कर रही हैं। इसके अलावा उसके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि युवक किन लोगों के संपर्क में था, उसके पास कौन-कौन सी सूचनाएं थीं और क्या वास्तव में उसका किसी सीमा पार नेटवर्क से संबंध था। जांच का दायरा अब उसके परिचितों और संभावित सहयोगियों तक भी बढ़ाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: नौवीं पास बेटी ने प्रेमी को चुना, हाईकोर्ट में मां की याचिका खारिज; कोर्ट ने कहा- सोच-समझकर लें फैसले

सीमा क्षेत्रों में बढ़ाई गई सुरक्षा सतर्कता
इस कार्रवाई के बाद जैसलमेर के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। बॉर्डर से जुड़े क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा सकती, इसलिए हर इनपुट की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल एजेंसियों की पूछताछ जारी है और जांच के कई पहलुओं पर काम किया जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारी अभी सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed