जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र में मंगलवार सुबह भारतमाला एक्सप्रेस-वे 754 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाड़मेर जिले के जसोल निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक परिवार सूरत में कपड़ों का व्यापार करता था और पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होकर जसोल से सूरत लौट रहा था। लौटते समय रॉन्ग साइड से आ रही एक फॉर्च्यूनर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
Bharatmala Expressway Accident: शादी से लौट रही कार के उड़े परखच्चे, एक परिवार के तीन लोगों की मौत; दो गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 28 Oct 2025 03:49 PM IST
सार
Bharatmala Expressway Accident: सांचौर में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर रॉन्ग साइड से फॉर्च्यूनर ने सेल्टोस कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में जसोल निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। दो घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन