सब्सक्राइब करें

Jodhpur Accident: रफ्तार में थी टैंपो ट्रैवलर, ट्रक से टकराते ही धमाके जैसी आवाज; दहला देंगी हादसे की तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 10:34 PM IST
सार

राजस्थान के जोधपुर जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार रात हुए दर्दनाक हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 10 से 12 लोग घायल हुए। कोलायत मेला दर्शन से लौटते समय तेज रफ्तार टैंपो ट्रैवलर खड़े ट्रक से टकरा गई। मृतकों में 4 बच्चे, 10 महिलाएं और चालक शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक जताया ।

विज्ञापन
Rajasthan accident: Tempo Traveller was speeding, see horrific pictures of the accident
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन घटना की भयावहता बता रहा है। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के जोधपुर जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार रात भयावह हादसे ने 15 लोगों की जान ले ली। कोलायत मेला दर्शन कर लौट रहे भक्तों से भरी टैंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी थी। 10 से 12 लोग घायल हैं, जिनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह टैंपो ट्रैवलर की तेज रफ्तार बनी। रफ्तार के कारण चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। 


बता दें कि सभी मृतक जोधपुर के सूरसागर के रहने वाले थे। फलौदी थाना प्रभारी अमानाराम ने बताया कि ये परिवार कोलायत मेला दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान ये भीषण हादसा हो गया। 15 की मृत्यु की पुष्टि हुई है। इसमें 4 बच्चे, एक ड्राइवर और 10 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



 
Trending Videos
Rajasthan accident: Tempo Traveller was speeding, see horrific pictures of the accident
हादसे के बाद मदद के लिए पहुंचे लोग - फोटो : सोशल मीडिया
धमाके की आवाज के बाद मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बयाया कि रविवार रात को हाईवे पर खड़े थे। तभी तेज रफ्तार टैंपो ट्रेवलर आती हुई दिखी, अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ा और सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ा। एक जोरदार आवाज के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मदद के लिए भागे और लोगों को निकालने की कवायद में जुट गए। 

ये भी पढ़ें- जोधपुर में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई टैंपो ट्रैवलर, 15 श्रद्धालुओं की मौत, PM ने की आर्थिक मदद की घोषणा

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan accident: Tempo Traveller was speeding, see horrific pictures of the accident
वाहन में करीब 30 लोग बैठे थे - फोटो : सोशल मीडिया
कई शव सीटों में फंसे
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हादसे के बाद टूरिस्ट बस में कई शव फंस गए, जिनको निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। शवों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल और मथुरादास अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

 
Rajasthan accident: Tempo Traveller was speeding, see horrific pictures of the accident
हादसे में मौके पर ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया दुख
फलोदी के मतोडा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

 
विज्ञापन
Rajasthan accident: Tempo Traveller was speeding, see horrific pictures of the accident
हादसे की प्राथमिक वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। - फोटो : सोशल मीडिया
हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, आर्थिक मदद का एलान
प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए आर्थिक मदद का एलान किया है। मृतकों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री ने घायालेां के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।



एक दिन पहले भी गई थी चार की जान
एक दिन पहले यानी शनिवार भी जोधपुर जिले के फलोदी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में भी चार लोगों की मौत हो गई थी। भादू रेस्टोरेंट के पास खड़ी मजदूरों से भरी लोडिंग टैक्सी को पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह महिलाओं और तीन बच्चों सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को फलोदी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed