सब्सक्राइब करें

Karva Chauth 2023: जयपुर में रात 8:26 पर होगा चंद्रोदय, करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त और तिथि यहां जानिए

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 30 Oct 2023 05:42 PM IST
सार

Karva Chauth 2023: राजस्थान में कब मनाया जाएगा करवा चौथ, तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय यहां जानिए

विज्ञापन
Karwa Chauth Vrat 2023 Tithi Shubh Muhurt And Moon Rise in Jaipur Rajasthan
Karva Chauth 2023: राजस्थान में कब मनाया जाएगा करवा चौथ, तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय यहां ज - फोटो : अमर उजाला

Karwa Chauth Vrat 2023: राजस्थान में करवा चौथ की पूजा एक नवंबर यानी बुधवार को होगी। शाम 5:44 से 7:02 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। राजधानी जयपुर में रात 8:26 बजे चंद्रोदय (Moon Rise) होगा। महिलाएं चांद की पूजा कर अपना व्रत खोल सकती हैं। 

Trending Videos
Karwa Chauth Vrat 2023 Tithi Shubh Muhurt And Moon Rise in Jaipur Rajasthan
Karwa Chauth - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष के अनुसार इस साल कार्तिक पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्तूबर मंगलवार रात 9:30 से शुरू होकर एक नवंबर बुधवार रात 9:19 बजे तक है। ऐसे में उदया तिथि और चंद्रोदय के समय को देखते हुए करवा चौथ का व्रत बुधवार को रखा जाएगा। व्रत रखने वाली महिलाएं शाम पांच बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 2 मिनट तक के शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth Vrat 2023 Tithi Shubh Muhurt And Moon Rise in Jaipur Rajasthan
Karwa Chauth - फोटो : अमर उजाला

दो शुभ संयोग में करवा चौथ  
करवा चौथ के दिन 1 नवंबर को दो शुभ संयोग बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6:33 से 2 नवंबर सुबह 4:36 बजे तक रहेगा। 1 नवंबर को ही दोपहर 2:07 बजे से शिवयोग भी शुरू हो जाएगा। दो शुभ संयोग की वजह से करवा चौथ का महत्व और बढ़ गया है।

Karwa Chauth Vrat 2023 Tithi Shubh Muhurt And Moon Rise in Jaipur Rajasthan
Karwa Chauth - फोटो : अमर उजाला

क्यों मनाया जाता है करवा चौथ? 
मान्यता के अनुसार करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं करती हैं। ये व्रत पति की लंबी आयु और अखंड सुहाग की कामना के लिए रखा जाता है। कहा जाता है कि करवा चौथ का व्रत रखने के कारण माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed