सब्सक्राइब करें

Ajmer Road Accident: बस और ट्रेलर की टक्कर में एक की मौत, बच्चों सहित 20 घायल, देखें हादसे की तस्वीरें  

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 22 May 2022 06:27 PM IST
सार

अजमेर में रविवार को भीषण सड़क हादसे में एक जूस वाले की मौत हो गई। वहीं 20 यात्री घायल हो गए। जिनमें सात घायलों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
One killed in roadways bus and trailer collision in Ajmer
अजमेर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

अजमेर के किशनगढ़ में रोडवेज बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहनों के बीच दबकर एक जूस वाले की मौत हो गई। वहीं 20 यात्री घायल हो गए। हादसे में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Trending Videos
One killed in roadways bus and trailer collision in Ajmer
बच्ची को गोद में उठाकर पुलिसकर्मी ने पहुंचाया अस्पताल। - फोटो : Amar Ujala Digital

जानकारी के अनुसार बस अजमेर से जयपुर की ओर जा रही थी। अंडरपास से गुजरने के दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी। जिससे बस दीवार से जा भिड़ी। हादसे में जूस का ठेला लगाने वाला 42 वर्षीय घनशयाम जाट चपेट में आ गया, जिसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद यात्रियों ने घायलों को बस से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 20 घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। वहीं 17 यात्रियों को अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
One killed in roadways bus and trailer collision in Ajmer
हादसे में घायल महिला - फोटो : Amar Ujala Digital

पुलिस के अनुसार बस में बच्चों सहित 30 यात्री सवार थे। इसमें 20 यात्री घायल हो गए। जिनमें करीब सात यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

One killed in roadways bus and trailer collision in Ajmer
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala Digital

17 अन्य घायलों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पर अजमेर उत्तर सीओ छवि शर्मा अस्पताल पहुंची और घायलों के बारे में जानकारी दी। घायलों के परिजनों को भी सूचना दी गई है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed