Hindi News
›
Photo Gallery
›
Rajasthan
›
PM Narendra Modi Jaipur visit Rajasthan leaders and workers gave strict message through speech
{"_id":"651292293adec0249b0ccee9","slug":"pm-narendra-modi-jaipur-visit-rajasthan-leaders-and-workers-gave-strict-message-through-speech-2023-09-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम का जयपुर दौरा: राजस्थान के नेताओं-कार्यकर्ताओं के लिए मोदी के भाषण के मायने, इन तस्वीरों ने लूट ली महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम का जयपुर दौरा: राजस्थान के नेताओं-कार्यकर्ताओं के लिए मोदी के भाषण के मायने, इन तस्वीरों ने लूट ली महफिल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 26 Sep 2023 03:38 PM IST
सार
पीएम का जयपुर दौरा: राजस्थान के नेताओं-कार्यकर्ताओं के लिए मोदी के भाषण के मायने, इन तस्वीरों ने लूट ली महफिल
विज्ञापन
1 of 4
जयपुर में इस तरह किया पीएम मोदी का स्वागत।
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जयपुर दौरे पर रहे। अपने भाषण के दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा, साथ ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी साफ संदेश दे दिया कि संगठन से बड़ा कोई नेता नहीं हैं। मोदी का ये संदेश उन नेताओं को माना जा रहा है जो खुद को मुख्यमंत्री का दावेदार मानते हैं।
Trending Videos
2 of 4
जब मंच पर पीएम मोदी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का हुआ आमना-सामना।
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम ने अपने भाषण में कुछ चीजें साफ तौर पर कहीं। उन्होंने मोदी की गारंटी दी, यानी खुद के चेहरे को फोकस में रखा। साथ ही कमल के फूल यानी पार्टी चिन्ह को पहचान और शान बताया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि संगठन से बड़ा कोई नेता नहीं है। पीएम मोदी की सभा में इसकी झलक देखने को भी मिली। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी हेलीपैड से खुली गाड़ी में जनता का अभिवादन करते हुए सभास्थल तक पहुंचे। इस दौरान उनके साथ गाड़ी में प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते सिर्फ सीपी जोशी मौजूद थे। इसका सीधा संदेश है कि मोदी ही राजस्थान में चेहरा हैं और उनका पूरा फोकस सगंठन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
पीएम मोदी के साथ इस तस्वीर को राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीना समर्थक जमकर कर रहे शेयर।
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी के भाषण की बात करें तो उन्होंने अपना संबोधन शुरू करने से पहले मंच पर बैठे राजस्थान के किसी नेता का नाम भी नहीं लिया। उन्होंने मंच पर उपस्थित पार्टी के सभी सम्मानित नेता कहकर अपनी बात रखना शुरू की। उन्होंने कहा कि याद रखिए मोदी यानी पूरा होने की गारंटी। हमारी पहचान और शान सिर्फ कमल का फूल। पार्टी के हर कार्यकर्ताओं को प्रयास करना होगा कि हर बूथ पर कमल का फूल खिले।
4 of 4
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने शेयर की तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या वसुंधरा राजे और उनके समर्थकों को मिला झटका?
दरअसल, पीएम मोदी की सभा के करीब 10 दिन पहले से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे राजस्थान में नहीं थी। उन्होंने पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्राओं से भी दूरी बना ली गई। एक तरफ इसका कारण उनकी बहू निहारिका की खराब तबीयत को बताया जा रहा था। वहीं, दूसरी तरह कहा जा रहा था कि राजे अपनी भूमिका साफ नहीं होने के चलते नाराज चल रही हैं। ऐसे में इंतजार किया जा रहा है कि पीएम मोदी की सभा में उनकी भूमिका साफ हो सकती है। हालांकि, सभा में भी ऐसा कुछ खास होता नजर नहीं आया। पूर्व सीएम होने के नाते राजे को पीएम के पास की कुर्सी दी गई थी। इस दौरान राजे और पीएम के बीच कुछ बातचीत भी हुई, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। ऐसे इसे राजे और उनके समर्थकों के लिए झटका माना जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।