{"_id":"67ed28b71a5c982c3f0bda4f","slug":"laxyaraj-singh-gaddi-utsav-laxyaraj-singh-became-77th-maharaja-of-mewar-gaddi-tilak-took-place-in-udaipur-2025-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lakshyaraj Singh: लक्ष्यराज सिंह बैठे गद्दी पर, एकलिंगनाथजी के किए दर्शन, हरित राज कुलगुरु के सामने हुए दंडवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakshyaraj Singh: लक्ष्यराज सिंह बैठे गद्दी पर, एकलिंगनाथजी के किए दर्शन, हरित राज कुलगुरु के सामने हुए दंडवत
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 02 Apr 2025 05:38 PM IST
सार
Laxyaraj Singh: मेवाड़ पूर्व राज परिवार के सदस्य स्वर्गीय अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद बुधवार को उनके पुत्र डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को पूरे विधि-विधान के साथ कुलगुरुओं ने गद्दी पर बैठाया। सिटी पैलेस में ही मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच यह रस्म सुबह शुरू हुई। इस आयोजन में कुलगुरु समेत कई संत-महात्मा भी पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 5
77वें महाराज बने लक्ष्यराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उदयपुर के राजमहल में बुधवार को लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का गद्दी उत्सव संपन्न हुआ। समारोह में उनके कुलगुरु गोस्वामी वागीश कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका तिलक कर गद्दी पर विराजमान कराया।
2 of 5
कुलगुरु से आशीर्वाद लेते हुए लक्ष्यराज सिंह के बेटे
- फोटो : अमर उजाला
समारोह की शुरुआत रॉय आंगन में हुई, जहां हवन-यज्ञ संपन्न किया गया। इससे पहले लक्ष्यराज सिंह के पुत्र हरित राज सिंह ने कुलगुरु को दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। जैसे ही लक्ष्यराज सिंह आंगन में आए, उन्होंने भी कुलगुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा अर्चना और यज्ञ हवन के बाद पूर्णाहुति और स्वस्ति वाचन किया गया, जिसमें विद्वान पंडितों ने उन्हें मंगलकामनाएं दीं। गद्दी उत्सव के उपरांत लक्ष्यराज सिंह ने स्वयं अपने हाथों से पंडितों को भोजन परोसा, जो मेवाड़ की परंपरा का अहम हिस्सा है।
इसके पश्चात दोपहर 3:15 बजे अश्व पूजन हुआ, जो राजघराने की वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक है। राजमहल के शंभू निवास मे अश्व पूजन के बाद लक्ष्यराज सिंह एकलिंग जी के दर्शन के लिए रवाना हुआ, जहां 4.30 बजे उन्होंने एकलिंग जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यह गद्दी उत्सव मेवाड़ राजघराने की परंपराओं का जीवंत उदाहरण रहा, जिसमें श्रद्धा, सम्मान और गौरव की झलक देखने को मिली।
इसके बाद विभिन्न धार्मिक और पारंपरिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा, जो इस प्रकार हैं।
हाथीपोल दरवाजा पूजन- 7:00 बजे शाम
रंग पलटाई- 8:15 बजे रात
जगदीश मंदिर दर्शन- 9:00 बजे रात
विज्ञापन
5 of 5
कुलगुरु से लक्ष्यराज आशीर्वाद लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य स्वर्गीय अरविंद सिंह मेवाड़ के पुत्र लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का उदयपुर सिटी पैलेस में राज्याभिषेक हुआ। राज्याभिषेक के बाद लक्ष्यराज सिंह आज से मेवाड़ के 77वें महाराज के रूप में जाने जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।